{"_id":"6ac6a4df30f7b7dc1505c9b0","slug":"e-kyc-deadline-expires-125-lakh-consumers-will-now-receive-cylinders-only-after-verification-ghaziabad-news-c-30-gbd1037-995041-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ई-केवाईसी की मियाद बीती, 1.25 लाख उपभोक्ताओं को अब सत्यापन के बाद मिलेगा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ई-केवाईसी की मियाद बीती, 1.25 लाख उपभोक्ताओं को अब सत्यापन के बाद मिलेगा सिलिंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एलपीजी रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर बीतने के बाद भी जिले में करीब 1.25 लाख उपभोक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। तेल कंपनियों व जिला आपूर्ति विभाग ने ऐसे कनेक्शनों को होल्ड कर दिया है। अब ई-केवाईसी कराने पर इन उपभोक्ताओं का पहले सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें घरेलू सिलिंडर और सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
जिले में 100 से अधिक गैस एजेंसियां हैं। इनसे 12 लाख से अधिक एलपीजी उपभोक्ता जुड़े हैं। करीब तीन लाख परिवार पीएनजी सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं में कुछ के जिला छोड़कर जाने, निधन होने या पीएनजी कनेक्शन में स्थानांतरित होने की संभावना है। इसी को देखते हुए इन कनेक्शनों का सत्यापन कराया जाएगा।
घर-घर जाकर और कॉलिंग से होगी जांच
आपूर्ति विभाग और गैस एजेंसियों की संयुक्त टीम उपभोक्ताओं के पते पर जाकर और फोन के माध्यम से कनेक्शन का सत्यापन करेगी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक होल्ड किए गए कनेक्शनों पर घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर उपभोक्ताओं को व्यावसायिक दर पर सिलिंडर लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन
ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी
उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर आधार कार्ड और पासबुक लेकर बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित तेल कंपनी के आधिकारिक मोबाइल एप और आधार फेस आरडी एप के माध्यम से घर बैठे भी ई-केवाईसी की जा सकती है। सिलिंडर डिलीवरी कर्मचारी के एप के माध्यम से भी मौके पर फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन कराकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
-- --
ई-केवाईसी की प्रक्रिया अभी जारी है। हालांकि, 30 सितंबर की निर्धारित तिथि बीतने के बाद प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब ई-केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं का गैस एजेंसी संचालकों के साथ मिलकर पहले सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर का लाभ मिलेगा।
अमित तिवारी, जिला आपूर्ति अधिकारी