फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   During asaduddin Owaisi door-to-door public relations supporters flouting covid rules young man seriously injured

गढ़मुक्तेश्वर: औवेसी के डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान समर्थकों ने कोविड नियमों की उड़ाईं धज्जियां, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Thu, 03 Feb 2022 08:48 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर 
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर  Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 08:48 PM IST
सार

सोमवार की दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे। जहां कार से उतरते ही हजारों लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
During asaduddin Owaisi door-to-door public relations supporters flouting covid rules young man seriously injured
औवेसी के जनसंपर्क में कोविड नियमों की उड़ीं धज्जियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एआईएमआईएम प्रत्याशी फुरकान चौधरी के समर्थन में गांव वैठ में राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन औवेसी के डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान हजारों समर्थकों की भीड़ ने कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। वहीं युवाओं ने हंगामा करते हुए जमकर हुड़दंग किया। इस दौरान ट्रक पर चढ़ा एक युवक 11 हजार की विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद औवेसी बिना जनसंपर्क किए ही लौट गए। वहीं पुलिस ने एक जीप को सीज किया है।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे। जहां कार से उतरते ही हजारों लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करना शुरू कर दिया। खींचातानी के बीच कुछ दूर चलने पर औवेसी मदरसे में पहुंचे और प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं से वार्ता की।
विज्ञापन


बिना परमिशन मॉडिफाई जीप को किया सीज
औवेसी के वैठ में पहुंचने से पहले एक बिना परिमशन मॉडिफाइड कराई जीप में सवार होकर करीब एक दर्जन युवक स्टंट और नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जीप को रोककर सीज करते हुए थाने पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से झुलसा युवक
असदुद्दीन औवेसी की जनसंपर्क में क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी जावेद भी अन्य समर्थकों के साथ वैठ पहुंचा था, जो औवेसी को देखने के लिए वहां पर खड़े एक ट्रक के केबिन की छत पर चढ़ गया। जिसके ऊपर से जा रही बिजली की 11 हजार की लाइन ने युवक को चपेट में ले लिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके करंट की चपेट में आने पर मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घायल को तुरंत लोगों ने ट्रक से उतार कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही औवेसी बिना जनसंपर्क किए ही लौट गए।


सीओ पवन कुमार का कहना है कि कोविड नियमों, अचार सहिंता का उल्लंघन करने, हुड़दंग करने के मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - सीबी त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed