{"_id":"5f26b0568ebc3e63af6cb819","slug":"durga-pooja123","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी मूर्ति और छोटे पंडाल के साथ ऑनलाइन होगा दुर्गा पूजा का प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी मूर्ति और छोटे पंडाल के साथ ऑनलाइन होगा दुर्गा पूजा का प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी मूर्ति और छोटे पंडाल के साथ ऑनलाइन होगा दुर्गा पूजा का प्रसारण - कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुर्ग पूजा समितियों ने ऑनलाइन बैठक कर लिया निर्णय
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। टीएचए में रविवार को 16 दुर्गा पूजा समितियों की ऑनलाइन बैठक हुई। इस बैठक का आयोजन प्रांतिक सोसायटी के अभिजीत ने होस्ट किया। बैठक में चर्चा की गई कि कोरोना संक्रमण के दौरान कैसे दुर्गा पूजा की जाए। इस दौरान सभी समितियों के लोगों ने अपने विचार रखे। सभी पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई निर्णय लिए। जिससे कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाए। प्रांतिक सोसायटी के अभिजीत ने बताया कि कैसे कोरोना के समय सुरक्षित रह कर पूजा और सांस्क्रतिक कार्यक्रम इत्यादि को किया जाए इस पर चर्चा की गई। जिसमें सभी समितियों ने अपने अपने सुझाव रखें। उन्होंने बताया कि कई चीजों पर समितियों ने निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि निर्णय लिया गया कि इस बार मूर्ति का आकार छोटा होगा। इसके साथ ही पंडाल भी छोटा रहेगा। जिससे कि ज्यादा लोग एक साथ एकत्रित न हो सके। इसके साथ ही पूजा के दौरान होने वाले भंडारे बैठकर नहीं खाए जाएंगे। सभी को पैकेट बनाकर दिए जाएंगे। इसके साथ ही मूर्ति विसर्जन पर दस से ज्यादा लोग नहीं जाएंगे। जहां पर पूजा स्थल पर विसर्जन की जगह होगी वहां पर पौंड बनाकर मूर्ति विसर्जन किया जाए। इसके साथ ही पंडाल पर होने वाले कल्चर प्रोग्राम ऑन लाइन हो। पूजा का प्रसारण भी ऑन लाइन किया जाएग।