फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Due to increasing heat, there was a huge crowd of patients

Ghaziabad News: गर्मी बढ़ने से आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़, डिहाइड्रेशन के मामले बढ़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Due to increasing heat, there was a huge crowd of patients
इंदिरापुरम स्थित स्वास्थ्य केंद्र में जांच करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : संवाद
गाजियाबाद। भीषण गर्मी का असर अब स्वास्थ्य पर भी साफ नजर आने लगा है। रविवार को जिले भर के 66 केंद्रों पर लगे आयुष्मान आरोग्य मेलों में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला। आंकड़ों के अनुसार, इस बार कुल 4146 मरीजों ने आरोग्य मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। इनमें से करीब 60 फीसदी मरीज डिहाइड्रेशन, थकान और बदन दर्द जैसी गर्मी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित थे।
विज्ञापन


आयुष्मान आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि 20 अप्रैल को आयोजित आरोग्य मेले में कुल 2851 मरीजों ने इलाज कराया था। एक सप्ताह के भीतर ही मरीजों की संख्या में करीब 45 फीसदी का इजाफा हुआ है। नोडल का कहना है कि भीषण गर्मी पड़ने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि मरीजों को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में जनरल फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और आयुष चिकित्सकों की टीमें तैनात रहीं। इसके साथ ही जरूरी दवाइयां भी मौके पर उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, इसलिए आरोग्य मेलों में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन



832 मरीजों को किया गया रेफर
नोडल अधिकारी ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसके अलावा कई मरीजों को खून, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराने के लिए 832 मरीजों को एमएमजी, संयुक्त और महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोगों को दिन में अधिक से अधिक पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने और हल्के व सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed