फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dudheshwar Nath temple will be 20 feet high smashed pitcher

दूधेश्वर नाथ मंदिर में तोड़ी जाएगी 20 फीट ऊंची मटकी

Wed, 24 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dudheshwar Nath temple will be 20 feet high smashed pitcher
जन्माष्टमी पर सजा कविनागर स्थित शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रंग बिरंगी रोशनी से मंदिर सराबोर हैं। दूधेश्वरनाथ मंदिर में 20 फीट ऊंची मटकी फोड़ी जाएगी। पूरा मंदिर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। इसके अलावा इस्कॉन मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, शिव मंदिर नेहरूनगर और मनन धाम सहित राधा कृष्ण मंदिर कविनगर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।

विज्ञापन


मंदिरों के अलावा घरों और सोसाइटीज में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की तैयारी है।दूधेश्वरनाथ मंदिर में जन्माष्टमी के लिए मंदिर में सजावट की जा चुकी है। मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि कार्यक्रम शाम आठ बजे से शुरू हो जाएगा, जिसमें पानीपत के कलाकार भजन और झांकियां प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर में सजाया गया है फूल बंगला
इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के लिए फूल बंगला बनाया गया है। मंदिर को आर्किड, जरबरा, मोगरा, चमेली, आदि के फूलों से सजाया गया है। इसको वृंदावन के 40 कलाकारों ने सजाया है। बुधवार को आयोजित हुई प्रेस वार्ता में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुंदर गोपाल दास ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 4.30 बजे से मंगल आरती से शुरू होगा, जो रात्रि एक बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें देश-विदेश से आए भक्तगण संकीर्तन करेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए 300 जगन्नाथ सेवक और 101 जगन्नाथ सेविकाएं तैनात रहेंगी, इसके अलावा सिविल डिफेंस के वालंटियर्स तैनात रहेंगे। अध्यक्ष राघव पंडित दास ने बताया कि इस मौके पर 108 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और सुंदर आतिशबाजी भी की जाएगी।


इसके अलावा मनन धाम मंदिर में भी इस मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। नेहरूनगर शिव मंदिर में द्रोपदी एक कला मंच और होप्स ग्रुप द्वारा ‘कर्मयोगी श्रीकृष्ण’ नाटक का भी मंचन किया जाएगा।राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा इस बार भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

14 दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव में वृंदावन, मथुरा सहित विभिन्न स्थानों से बड़े-बड़े विद्वान भाग लेंगे। मंडल के अध्यक्ष जगदीश साधना ने बताया कि 25 अगस्त को मिलन बैंक्वेट हॉल कविनगर में ठाकुर जी के प्रकटोत्सव के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम 25 अगस्त से 4 सितंबर तक विभिन्न स्थानों पर भजन संध्या, श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नाटक, सत्संग आदि का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक झांकियां, फूलों की सजावट आदि की जाएगी। महामंत्री चंद्रशेखर मल्होत्रा ने बताया कि श्री कृष्ण छठी उत्सव, बर्धाई उत्सव काफी धूमधाम से मनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि राधा माधव संकीर्तन मंडल पिछले 40 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना रहा है। इस बार जन्मोत्सव भव्य स्तर पर मनाया जा रहा है।जन्माष्टमी को देखते हुए बाजारों में फल और मेवे सभी महंगे बिके। फल विक्रेता महेंद्र कुमार ने बताया कि सभी फलों में दस रुपये से लेकर 50 रुपये तक का उछाल रहा। जो बादाम 800 रुपये किलो बिकता था वह अभी 1000 रुपये का बिका।

फल भी आम दिनों से महंगे बिके। सेब जो पहले 80 रुपये था वह 100 से 150 तक बिका। केला 40 से 50 रुपये, नाशपाती 30 से 40 रुपये में बिका। अनार जो कुछ दिनों पहले 80 रुपये थे जन्माष्टमी के एक दिन पहले 100 रुपये में बिका। पपीता 20 से 40 और खीरा जो आम दिनों जो 10 से 15 रुपये किलो मिलता था वह अभी 25 रुपये तक बिका।

स्कूलों में मनाई गई जन्माष्टमी
जन्माष्टमी के अवसर पर बुधवार को स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स राधा-कृष्ण बनकर पहुंचे और अपनी अदाओं से दर्शकों का मन मोह लिया।
  गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के पर्व पर उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न झांकियां सजाई गईं। राधा-कृष्ण बनकर आए बच्चों ने श्रीकृष्ण लीला का मंचन करके सभी का दिल जीत लिया। स्कूल की डायरेक्टर कृष्णा यादव ने बताया कि धरती पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दुष्टों का संहार करने के लिए हुआ था।

भगवान ने लीलाएं रचकर मानवजाति को प्रेम का संदेश दिया। एसएसके पब्लिक स्कूल में बाल लीलाओं का मंचन हुआ। स्कूल के प्रबंधक गुलशन भांबरी ने जन्माष्टमी का महत्व बताते हुए कहा कि धर्म मानव को जोड़ता है।

मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चाें ने मन मोह लिया।  स्कूल के प्रबंधक राकेश त्यागी, हैड मिस्ट्रेस एकता ने बच्चों को गीता का संदेश बताया। सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल में राधा-कृष्ण बनकर बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

स्कूल के वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल व प्रिंसिपल नंदिता अग्रवाल ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का महत्व बताया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित शैमरॉक मदर्स प्लेनेट स्कूल में बच्चों ने अपने नृत्य से समां बांध दिया। बच्चाें ने गोविंदा आला रे, राधा कैसे न जले, कृष्ण रे जैसे कई गीत गाए।

  डीपीएस इंदिरापुरम मेरठ रोड कैंपस में कार्यक्रम की शुरुआत गीता पाठ से हुई। बच्चाें ने भजन गाए। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अनीता चौधरी ने बताया कि भगवान कृष्ण का जीवन प्रेम से भरा है। उन्हाेंने गोपियों के साथ रासलीला की, दुष्टों का संहार किया।

मॉर्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने कृष्ण जीवन व उनकी लीलाओं का वर्णन किया।  ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में श्लोक वाचन प्रतियोगिता, गीत, नृत्य नाटिका की प्रस्तुति कर बच्चाें ने समां बांध दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल रेनू गुप्ता समेत सभी टीचर मौजूद थी। सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर में विद्यालय के प्रबंधक गिरीश चौधरी, सुमेर जैन ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने का कारण बताया।



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मना

 डीजीआर पब्लिक स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर सुंदर झांकियां निकाली गईं। नन्हें मुन्ने बच्चों ने भजनों पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रीना सिंह मौैजूद रहीं।

केएन मोदी ग्लोबल स्कूल में भी सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। नन्हें मुन्ने बच्चे देवी-देवताओं की वेशभूषा में आकर्षक लग रहे थे। प्रधानाचार्य डॉ. एनपी सिंह और उप प्रधानाचार्य गुरमीत गुप्ता, मनोज अग्रवाल और तरुण आदि मौजूद रहे। वहीं, अमन चिल्ड्रेन एकेडमी में नन्हें मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।

बचपन प्ले स्कूल में राधा-कान्हा बने बच्चों की मुक्त कंठ से सराहना हुई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक सुदीप वर्मा और सरोज वर्मा मौजूद रहे। उधर, न्यू डिफेंस कॉलोनी मुरादनगर स्थित मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल में राधा कृष्ण बने बच्चों ने सब का मन मोह लिया।


प्रधानाचार्या रश्मि सचदेवा ने बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अराध्या, अभिज्ञान, भूमि, नील, आकाश, आदि, यर्थाथ, अनुष्का आदि मौजूद  रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed