फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DU students will do research on Rajnagar Extension

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन पर डीयू की छात्राएं करेंगी शोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
DU students will do research on Rajnagar Extension
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन पर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राएं अध्ययन करेंगी और शोध करेंगी। इसके लिए फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए का विवेकानंद कॉलेज के साथ अनुबंध हुआ है। एओए के कार्यकारिणी सदस्यों ने विश्वविद्यालय की प्रधानाचार्य से दिल्ली में मुलाकात की और अनुबंध पत्र पर प्रधानाचार्य डॉ. हिना नंदराजोग और अध्यक्ष सचिन त्यागी ने हस्ताक्षर किया। सचिन त्यागी ने बताया कि फेडरेशन महासचिव डॉ. सीमा शर्मा कॉलेज में पर्यावरण विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि चयनित छात्राएं उनके नेतृत्व में राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के निवासियों से मिलकर यहां के रहन-सहन, सुविधाओं एवं समस्याओं के विषय पर शोध करेंगी। शोध प्रस्ताव का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा उल्लिखित उच्च शिक्षा में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना होगा। साथ ही राजनगर एक्सटेंशन के स्थानीय मुद्दों को चिह्नित करते हुए, परियोजनाओं, बेहतर पर्यावरण, सामाजिक और शासन परिणामों में यह शोध सहायक सिद्ध होगा। फेडरेशन उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गुप्ता ने बताया कहा कि कार्यक्रम छात्राओं को मिलने वाले व्यावहारिक अनुभव सभी के काम आएंगे। मीडिया सह प्रभारी मनोज कुमार अग्रवाल ने भी बेहतर परिणाम की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed