{"_id":"583b1aee4f1c1b5d290883b4","slug":"dsp-do-not-know-why-bring-i-in-lain","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानता नहीं डीएसपी हूं मैं..लाइन में क्यों लगूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानता नहीं डीएसपी हूं मैं..लाइन में क्यों लगूं
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटीएम पर कतार
- फोटो : अमर उजाला
कविनगर थाना क्षेत्र में एक बैंक के बाहर लगी लाइन तोड़ने पर एक रिटायर्ड डीएसपी और सिक्योरिटी गार्ड के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों थाने पहुंच गए। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सेकंड का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामला शास्त्रीनगर स्थित एसबीआई बैंक का है। सेना से रिटायर्ड फौजी विजेंद्र कुमार एसबीआई में गार्ड की नौकरी करते हैं। उनका कहना है कि 24 नवंबर को बैंक में भीड़ को देखते हुए मैनेजर ने उन्हें शाम 4 बजे के बाद टोकन नंबर के आधार पर उपभोक्ताओं को अंदर भेजने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
इसी दौरान एक व्यक्ति बैंक की लाइन में आया और कुछ देर बाद ही वह लाइन तोड़कर बैंक में घुसने लगा। उसनेे विरोध किया तो वह बोला-तू जानता नहीं मैं कौन हूं, पूर्व डीएसपी हूं..लाइन में क्यों लगूं। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने गार्ड को गालियां देते हुए वर्दी उतरवाने तथा उसकी नौकरी खाने तक की धमकी दी।
विज्ञापन
उधर, रिटायर्ड डीएसपी ने गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि गार्ड ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्द कहे। इस संबंध में सीओ सेकंड मनीष मिश्र का कहना है कि रिटायर्ड डीएसपी शास्त्रीनगर में रहते हैं और उनका एसबीआई में खाता है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरे मामले की सच्चाई पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।