{"_id":"6a4c16d9eee003ab0008ede0","slug":"drunk-driver-speeds-on-highway-passenger-filled-auto-overturns-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-924739-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शराब पीकर हाईवे पर दौड़ाया सवारियों से भरा ऑटो पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शराब पीकर हाईवे पर दौड़ाया सवारियों से भरा ऑटो पलटा
विज्ञापन
गाजियाबाद। लालकुआं से सवारी भरकर नशे में धुत चालक ने एनएच-नौ हाईवे पर ऑटो रिक्शा दौड़ा दिया। एबीईएस कॉलेज के सामने अनियंत्रित ऑटो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक वाला तो सड़क पर गिरते-गिरते संभल गया। वहीं संतुलन बिगड़ने से ऑटो रिक्शा पलट गया। इसमें सवार दो बच्चों और दो महिलाओं समेत कुल सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और घायलों को डूंडाहेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हाईवे स्थित एबीईएस कॉलेज के सामने सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। शराब के नशे में धुत चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से डूंडाहेड़ा स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्रथम उपचार के बाद चोटिल सवारियों को छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रूप से घायल ईशु चौहान(27) निवासी शाहबेरी मार्केट थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर और नूर बानो(52) गली नंबर 12, शांतिनगर गली नंबर 12 थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। घायल ईशू चौहान ने बताया कि ऑटो चालक शराब के नशे में था। ऑटो दौड़ाने पर सवारियों ने चालक का विरोध भी किया लेकिन वह नहीं माना। तेज साउंड में गाने बजाते हुए चालक ने हाईवे पर ऑटो दौड़ा दिया और बाइक सवार को टक्कर मार दी। एसीपी ने बताया कि घायलों ने ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।