फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drunk canter driver ran over a cart and an e-rickshaw, one dead and five injured

Ghaziabad News: नशे में कैंटर चालक ने ठेले और ई-रिक्शा को रौंदा, एक की मौत पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drunk canter driver ran over a cart and an e-rickshaw, one dead and five injured
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद पेट्रेाल पंप के समीप रविवार दोपहर शराब के नशे में कैंटर चालक ने रिक्शा ठेला और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। नशे में धुत कैंटर चालक रिक्शा ठेले को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से पार होते हुए सामने से आ रही ई-रिक्शा को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए खेत में ले गया। हादसे में रिक्शा ठेला चालक की मौत हो गई और ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा सवार फेरी लगाकर लौट रहे थे। भीड़ ने कैंटर चालक बाबू निवासी लोहियानगर मेरठ की पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गोविंदपुरी स्थित मानवतापुरी कॉलोनी निवासी रिक्शा ठेला चालक के पुत्र अमित ने एफआईआर दर्ज कराई है। अमित ने बताया कि उनके पिता ज्वाला सिंह 60 रिक्शा ठेला चलाते थे। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह रिक्शा ठेले से सामान लेकर मेरठ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही ज्वाला सिंह कादराबाद पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही बेकाबू कैंटर ने रिक्शा ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। ठेले में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कैंटर को चालक ने डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा में मोड़ दिया और सामने से आ रही ई-रिक्शा को रौंदते हुए खेत में ले गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में रिक्शा ठेला चालक ज्वाला सिंह की मौके पर मौत हो गई और ई-रिक्शा सवार सलमान, फरमान, अरमान, अफसर निवासी लंकापुरी व ई-रिक्शा चालक अमित कुमार निवासी हापुड़ रोड गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल अमित, अफसर, अरमान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ई-रिक्शा सवार अरमान, फरमान, सलमान व अफसर जनपद गौंड़ा स्थित गांव तौसीम के रहने वाले है और वह नगर की लंकापुरी कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। सभी लोग आसपास के गांवों में जाकर फेरी लगाते हैं। रविवार दोपहर वह जनपद मेरठ के गांवों में फेरी लगाकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

------------
हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगा
हादसे के बाद सड़क पर दोनों साइड में क्षतिग्रस्त वाहनों का मलबा बिखर गया। इससे घटनास्थल पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में दोनों साइड में वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे को सड़क से हटवाया और क्रेन की मदद से कैंटर को खेत से बाहर खींचकर उसके नीचे फंसे ई-रिक्शा का निकला। चकनाचूर ई-रिक्शा देख हादसे की भयावहता बयां हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हादसे में रिक्शा ठेला चालक ज्वाला सिंह की मौत हो गई। ज्वाला सिंह के पुत्र अमित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंटर चालक बाबू निवासी लोहियानगर मेरठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चालक बाबू के नशे में होने की पुष्टि हुई है। गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।
ज्ञानप्रकाश राय,एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed