फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drones will be used to monitor the cutting of Chinese manjha strings.

Ghaziabad News: चीनी मांझे की डोर काटने के लिए ड्रोन से होगी निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Drones will be used to monitor the cutting of Chinese manjha strings.
गाजियाबाद। बसंत पंचमी नजदीक आते ही शहर में कई स्थानों पर पतंगबाजी शुरू हो जाती है। इसके साथ ही प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री करने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन

इसकी बिक्री व प्रयोग पर लगाम कसने के लिए पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इसके लिए बसंत पंचमी के आसपास जिले में ड्रोन से निगरानी होगी। इस दौरान चीनी मांझा बेचने व इसका स्टॉक रखने वालों पर हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। चीनी मांझे की चपेट में आने से बुधवार को जौनपुर में फिजियोथेरेपिस्ट की मौत के बाद जिले में भी पुलिस सक्रिय हो गई है। यहां भी चीनी मांझे के कारण कई हादसे हो चुके हैं। खासकर बसंत पंचमी पर इसका खतरा बढ़ जाता है। इस दिन जिले में कई जगह बड़े स्तर पर पतंगबाजी होती है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस बार बसंत पंचमी 23 जनवरी को है। इसे देखते हुए पुलिस की ओर से 21, 22 और 23 जनवरी को जिले भर में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही पतंग और मांझा बेचने वालों के फोटो व वीडियो बनाकर निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन


नाबालिग ने प्रयोग किया तो अभिभावकों पर कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने बताया कि अगर कोई नाबालिग चीनी मांझा का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके माता-पिता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिस क्षेत्र में घटना होगी, वहां चीनी मांझा बेचने वाले को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed