फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drones to monitor Namo Bharat Corridor

Ghaziabad News: नमो भारत कॉरिडोर पर अब ड्रोन से निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Drones to monitor Namo Bharat Corridor
गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर ड्रोन-आधारित ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) मॉनिटरिंग प्रणाली की शुरुआत की है। रेलवे, आरआरटीएस और मेट्रो प्रणालियों के रखरखाव के क्षेत्र में यह एक बड़ा कदम है। ड्रोन द्वारा की जाने वाली मॉनिटरिंग का प्रबंधन कॉरिडोर के संचालन और रखरखाव में एनसीआरटीसी के पार्टनर डीबी आरआरटीएस ऑपरेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में किया जाएगा।
विज्ञापन



एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों, थर्मल सेंसर और एआई-संचालित एनालिटिक्स से लैस ये ड्रोन, स्मार्ट, सुरक्षित और तीव्र गति से ओएचई की निगरानी करने में सक्षम हैं। ये ड्रोन ओवरहेड लाइनों की डिटेल दृश्य कैप्चर करते हैं। इससे ओएचई की ढीली फिटिंग, इंसुलेशन संबंधी समस्याओं या हॉटस्पॉट जैसी समस्याओं के शुरुआती संकेतों का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने कहा कि इस ड्रोन आधारित ओएचई मॉनिटरिंग प्रणाली की शुरुआत के साथ नमो भारत सेवाओं की सुरक्षा और विश्वसनीयता और मजबूत हुई है। इसके द्वारा पूर्वानुमानित और तकनीक-संचालित रखरखाव सक्षम हुआ है जो यात्रियों के लिए एक निर्बाध, आरामदायक और भरोसेमंद यात्रा सुनिश्चित करता है। डीबी ईसीओ ग्रुप और डीबी इंटरनेशनल ऑपरेशंस के सीईओ निको वॉरबनॉफ ने कहा कि ड्रोन का उपयोग सुरक्षा, नवाचार और दूरदर्शिता के प्रति हमारी संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed