{"_id":"6ae500f8597fab4ecb00aa86","slug":"drizzle-throughout-the-day-waterlogging-at-many-places-in-the-city-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1012290-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पूरे दिन रिमझिम बारिश, शहर में कई स्थानों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पूरे दिन रिमझिम बारिश, शहर में कई स्थानों पर जलभराव
विज्ञापन
गाजियाबाद। बृहस्पतिवार और शुक्रवार दो दिन से जारी रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सर्द हो गया है। वहीं सड़कों पर जलभराव के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जगह-जगह पानी भरने से पैदल और दोपहिया सवारों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। कई जगह कीचड़ हो गई, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हुई और नौकरीपेशा लोग समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच सके। बारिश से बचने के लिए दोपहिया सवार पुलों और शेड के नीचे खड़े होकर समय गुजारते दिखे।
लालकुआं पुल के नीचे और कर्पूरीपुरम में पानी भरने से लोग सबसे ज्यादा परेशान रहे। विजयनगर, औद्योगिक क्षेत्र स्थित एनएच-9 के अंडरपास में जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। सड़कों से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिससे मजबूरी में लोगों को घूमकर जाना पड़ा। एनडीआरएफ-सदरपुर रोड पर सड़क के गड्ढों में पानी भरने से लोगों को दिक्कत हुई और कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। मेरठ रोड पर राजनगर एक्सटेंशन चौराहे और दुहाई के आसपास सड़क पर दूर तक पानी भर गया, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। मालीवाड़ा में जलभराव से व्यापारियों, राहगीरों और खरीदारों को परेशानी हुई। जलकल महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि निचले इलाकों में मामूली जलभराव की समस्या हुई थी, जिसे समय रहते दूर कर दिया गया।
पूरे दिन जाम से जूझते रहे लोग
बारिश के बाद सबसे ज्यादा परेशानी लालकुआं के पास हुई। यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम राजनगर एक्सटेंशन चौराहे तक पहुंच गया। मनन धाम मंदिर के सामने दिल्ली की ओर सड़क पर जलभराव से कई वाहन बीच रास्ते में खराब हो गए। पीक आवर में वाहनों की कतारें दुहाई तक पहुंच गईं। मेरठ रोड तिराहा, आंबेडकर रोड, जीटी रोड, लालकुआं और घंटाघर के आसपास भी लोगों को जाम झेलना पड़ा। यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बिजली कटौती ने किया परेशान
दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम तो सर्द किया, लेकिन ऊर्जा निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी। हल्की बारिश और हवा के बीच शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली की आवाजाही शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों में तकनीकी खामियां आने लगीं। राजनगर, कविनगर, गोविंदपुरम, विजयनगर, नंदग्राम, शास्त्री नगर, संजय नगर और राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटियों में बिजली आती-जाती रही। कई कॉलोनियों में दो से तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही, जिससे घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। जोन-1 के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि बारिश के चलते सुरक्षा की दृष्टि से कुछ देर आपूर्ति बंद रखी गई, बाद में आपूर्ति सामान्य कर दी गई।