फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver who smuggled liquor in canter's locker arrested

Ghaziabad News: कैंटर के लॉकर में शराब तस्करी करने वाला चालक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Driver who smuggled liquor in canter's locker arrested
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने वेव सिटी क्षेत्र में एक कैंटर चालक को गिरफ्तार किया है। जांच करने पर खाली दिखने वाली कैंटर की बॉडी में फेरबदल कर बनाए गए लॉकर से टीम ने शराब की 150 पेटी बरामद की है। पकड़ा गया चालक नागेन्द्र (49) निवासी ग्राम पाचनौर थाना बेलसंड जिला सीतामढ़ी बिहार है। तस्कर चालक को एक फेरा लगाने के 15 हजार रुपये देते हैं। नागेंद्र हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और पंजाब से शराब तस्कर बिहार और राजस्थान में शराब की तस्करी करता पकड़ा गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर कैंटर चालक नागेंद्र को वेव सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पांचवीं फेल नागेंद्र हरियाणा के शराब तस्करों के लिए काम करता है। हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश से शराब कैंटर के लॉकर में भरकर राजस्थान और बिहार में तस्करी करता है। चालक ने बताया कि अपना खर्च निकालने के लिए कभी-कभी वह खाली बॉडी में फल और अन्य सामान भी भर लेता है और उनके बिल से पुलिस अधिक छानबीन भी नहीं करती। जब सामान नहीं मिलता तो वह पुलिस चेकपोस्ट और राज्यों की सीमाओं पर होने वाली चेकिंग में कैंटर खाली बताकर निकल जाता है। बताया कि शराब तस्कर इतने शातिर हैं कि चालक को अपने ठिकाने से शराब से भरे कैंटर नहीं सौंपते बल्कि निश्चित स्थान पर पहुंचकर गुजरात और बिहार के ठिकानों की सूची थमाकर कैंटर सौंप दिया जाता है। कैंटर के साथ-साथ कार में विक्की नाम का तस्कर भी रहता है। कैंटर पर पुलिस को शक होने पर विक्की चुपके से निकल जाता है। बताया कि शराब तस्कर विक्की निवासी सोनीपत को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैंटर से 150 शराब की पेटी बरामद हुई हैं, जिनकी बाजार में करीब 13 लाख रुपये कीमत है।
विज्ञापन


....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed