फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver found driving roadways bus after drinking alcohol, case registered

Ghaziabad News: शराब पीकर रोडवेज बस चलाता मिला चालक, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Driver found driving roadways bus after drinking alcohol, case registered
मोदीनगर। रोडवेज की यात्रियों से खचाखच भरी अनुबंधित बस को शराब पीकर दौड़ा रहे चालक को रोडवेज के मेरठ क्षेत्र के यातायात निरीक्षक दल ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। नशे में धुत आरोपी चालक संदीप भीड़ के बीच भी बस को तेज रफ्तार से बस दौड़ा रहा था। इस दौरान कई बार हादसा होने से बचा।
विज्ञापन

रोडवेज के मेरठ क्षेत्र के यातायात सहायक निरीक्षक दल के प्रभारी अयाज अपने साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोपहर के समय दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपले के समीप बसों की नियमित चेकिंग कर रहे थे। तभी मेरठ से गाजियाबाद की तरफ जा रही अनुबंधित रोडवेज बस वहां से गुजरी। चालक दल को देखकर बस तेजी से दौड़ा कर ले गया। दल ने किसी तरह बस का पीछा कर उसे बस स्टैंड के पास रुकवा लिया। दल ने जांच की तो चालक संदीप शराब के नशे में धुत मिला। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में चालक संदीप के शराब पीने की पुष्टि हो गई। बस सवार यात्रियों ने बताया कि चालक बहुत लापरवाही से तेजी के साथ गाड़ी दौड़ा रहा था। यात्रियों ने चालक को टोका उसने यात्रियाें से अभद्रता भी की थी। अयाज ने यात्रियों और राहगीरों की जान खतरे में डालने वाले चालक के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि यातायात सहायक निरीक्षक अयाज की तहरीर पर आरोपी बस चालक संदीप निवासी किठौर जनपद मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed