{"_id":"57aa173e4f1c1b9976ee51b9","slug":"dress-with-sensors-making-naitro","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसर युक्त ड्रेस बना रही निट्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंसर युक्त ड्रेस बना रही निट्रा
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
ड्रेस
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों के अचानक बीमार पड़ने या सीमा पर गश्त कर रहे जवानों के साथ कोई हादसा होने पर तुरंत उन्हें मेडिकल सहायता दी जा सकेगी। नार्दन इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निट्रा) सेंसर और जीपीएस से लैस स्मार्ट ड्रेस तैयार कर रहा है। इस ड्रेस की सहायता से ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों के परिजनों को भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर तुरंत जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
बहुत से बुजुर्ग ऐसे होते हैं, जिनके बच्चे उनके साथ नहीं रहते। इन बुजुर्गों की देखभाल के लिए निट्रा ने सेंसर युक्त ड्रेस का खाका तैयार किया है। निट्रा के डायरेक्टर जनरल डा. अरनिंदम बासू ने बताया कि यह स्मार्ट ड्रेस ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए उपयोगी होगी। स्मार्ट ड्रेस में सेंसर लगा होगा। सेंसर शरीर के विभिन्न क्रियाओं जैसे दिल की धड़कन व शरीर के तापमान को मापता रहेगा।
विज्ञापन
जैसे ही किसी बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ेगा या बीपी हाई-लो की शिकायत होगी तुरंत यह सेंसर काम करना शुरू करेगा और ड्रेस में लगी चिप एक्टिव हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चिप के एक्टिव होते ही तुरंत एक मैसेज बुजुर्ग के परिजनों के पास पहुंचेगा कि उनकी तबीयत खराब है। ड्रेस में लगा जीपीएस लोकेशन को बताएगा। इससे अविलंब चिकित्सा सुविधा संबंधित बुजुर्ग तक पहुंचाई जा सकेगी।
विज्ञापन
यह स्मार्ट ड्रेस सुरक्षा बल के जवान और फायर फाइटर के लिए भी बहुत उपयोगी है। गश्त के दौरान गोली लगने या घायल होने पर जवान तक जल्द चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जा सकेगी।