{"_id":"69ac85fc97b35cc3150bd1c5","slug":"dress-and-id-are-mandatory-for-clerks-in-court-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-836858-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोर्ट में मुंशी के लिए ड्रेस व आईडी अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोर्ट में मुंशी के लिए ड्रेस व आईडी अनिवार्य
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला न्यायालय परिसर में मुंशी के रूप में आने वाले बाहरी लोगों पर रोक लगाने के लिए बार एसोसिएशन ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। शनिवार को बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में मुंशियों के लिए ड्रेस कोड तय करने और फोटोयुक्त पहचान पत्र बनवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मदेव त्यागी और संचालन सचिव वरुण त्यागी ने किया। बैठक में बताया गया कि कई लोग अधिवक्ताओं के मुंशी न होते हुए भी मुंशी बनकर या अधिवक्ताओं की ड्रेस पहनकर न्यायालय परिसर में आते-जाते हैं। इसके मद्देनजर तय किया गया कि अब सभी मुंशी आसमानी रंग की शर्ट या अपर और स्लेटी/ग्रे रंग की पैंट या लोअर पहनकर ही कोर्ट परिसर में प्रवेश करेंगे। बार एसोसिएशन का कहना है कि नई व्यवस्था से कोर्ट परिसर में अनुशासन स्थापित रहेगा और मुंशियों की पहचान स्पष्ट रूप से की जा सकेगी।