फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dr. Major. Prachi Garg woman who never lost

मेजर डॉ. प्राची गर्ग नारी हैं पर कभी नहीं हारी हैं

Mon, 06 Mar 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Dr. Major. Prachi Garg woman who never lost
भारतीय सेना

गाजियाबाद के अशोक नगर की मेजर डॉ. प्राची गर्ग नाम के साथ ही गर्व का अहसास करा देती हैं। प्राची को कारगिल युद्ध के दौरान सेवा देने वाली एक मात्र महिला मेडिकल अफसर होने का गौरव प्राप्त है। मेजर गर्ग 8 माउंटेन डिविजन से लड़ाई के दौरान सक्रिय रहने वाली एकमात्र महिला सैन्य अधिकारी थीं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं आपरेशन पराक्रम में भी मेजर प्राची ने सक्रिय भूमिका निभाई। शार्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से जून 1997 में सेलेक्ट होने के साथ ही आर्मी का जीवन शुरू हो गया था दिसंबर 1997 फील्ड एरिया में पोस्टिंग हो गई। कारगिल वॉर की बात करें तो यादें आज भी हिला देती हैं।
विज्ञापन


13  जून 1999 का दिन कभी भी नहीं भूल सकतीं, लगातार फायरिंग हो रही थी। कई अफसर मारे जा चुके थे, डिवीजन के हैक्वार्टर तक पाकिस्तान के घुसपैठिये आने की अफवाह के बीच क्रास फायरिंग चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम उसमें फंस गए पर शायद भगवान हमारे साथ था हम नाले से होते हुए किसी तरह बच बचाकर ब्रिगेड हैडक्वार्टर पनद्रास में पहुंचे वहां 20 कैजुल्टी इंतजार कर रही थी। कई मृत सैनिकों के क्षत-विक्षप्त शरीर। मंजर ऐसा की बयां करना मुश्किल अकेली महिला होने के बाद भी हौसले ने कभी डिगने नहीं दिया।

इसके बाद  दिसंबर 2002 में  सेना से रिटायरमेंट के बाद सामाजिक जीवन से जुड़ गई। सेना में काम करने के चलते  राष्ट्र सेवा की भावना से ओतप्रोत डॉ मेजर प्राची गर्ग क अब तक आई एम ए का डॉ एपी शुक्ला मेमोरियल नेशनल अवार्ड, शाइनिंग डायमंड अवार्ड, वुमन ऑफ  सबस्टेन्स अवार्ड, नारी गौरव सम्मान, आराधना सम्मान, अग्र केसरी सम्मान के अतिरिक्त अन्य अनेक सम्मान मिले हैं।
 
हाल ही में डॉ. मेजर प्राची गर्ग को पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति मंच के सहयोग से ग्रेट अचीवर अवार्ड मिला था।  उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि एंबेसडर ऑफ  पीस विश्व विख्यात जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के भतीजे श्री विनोद शुक्ला जी द्वारा दिया गया।

अन्य कार्य
यह सम्मान डॉ. मेजर प्राची गर्ग को उनके द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान, साहित्यिक क्षेत्र में भागीदारी, गरीब बच्चों के शिक्षा विकास एवं स्वास्थ्य में सहयोग, असमर्थ परिवारों के लोगों को विभिन्न हृदय रोगों के इलाज एवं ऑपरेशन में सहयोग और राष्ट्र भक्ति की भावना से प्रेरित राष्ट्र कल्याण की उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया।


आईएमए नेशनल अवार्डी
डॉ मेजर प्राची गर्ग मूलचंद अस्पताल नई दिल्ली के मेडिसिन एवं कार्डियोलॉजी विभाग में सीनियर क्लीनिकल एसोसिएट में कार्यरत हैं। साथ ही आप आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्म श्री अवार्डी सुविख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केके अग्रवाल के समीर मलिक हार्ट केयर फंड के साथ जुड़ी हैं। इसके अतिरिक्त आप आईएमए आकांक्षा एवं अनेक सामाजिक संगठनों के साथ जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed