{"_id":"5797a1d14f1c1b327d21e93f","slug":"dps-tattered-flag-waved-on-victory-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दिवस पर डीपीएस में फहराया फटा हुआ तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दिवस पर डीपीएस में फहराया फटा हुआ तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
national flags
- फोटो : getty images
कारगिल विजय दिवस पर डीपीएस इंदिरापुरम की इमारत पर फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया गया। आसपास के लोगों ने जब विरोध जताया तो स्कूल प्रबंधन की ओर से ध्वज उतार लिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक डीपीएस इंदिरापुरम की छत पर सोमवार को फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा रहा था, जिसकी शिकायत तुरंत स्कूल प्रबंधन से की गई लेकिन इसके बाद भी राष्ट्रीय ध्वज को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह लोगों ने फिर से फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज लहराता हुआ देखा तो स्कूल पहुंचकर सुरक्षा गार्ड से प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन नंबर नहीं दिया गया। इसके बाद लोगों ने फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज की वीडियो बनाकर स्कूल प्रबंधन को ईमेल किया। ईमेल मिलने के बाद स्कूल की ओर से तिरंगा उतारा गया।
विज्ञापन
स्कूल की प्रधानाचार्य मीता राय ने बताया कि स्कूल में रोज सुबह तिरंगा फहराया जाता है और शाम को उसे उतार लिया जाता है। इसकी जिम्मेदारी एक कर्मचारी को दी गई है। बरसात की वजह से झंडा फट गया होगा, जिसे बदलकर नया झंडा फहराया जाएगा।