{"_id":"658493712f655c86ed06713a","slug":"dowry-death-report-filed-after-four-months-on-court-orders-ghaziabad-news-c-133-1-bul1001-8990-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: न्यायालय के आदेश पर चार माह बाद दर्ज हुई दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: न्यायालय के आदेश पर चार माह बाद दर्ज हुई दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सलवानपुर में चार माह पूर्व दहेज की खातिर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर खुर्द निवासी अजय पाल सिंह ने बीते दिनों न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसमें उसने बताया था कि उन्होंने अपनी बहन गीता की शादी अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालवानपुर निवासी अजय सिंह के साथ 19 फरवरी 2022 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी। शादी में उन्होंने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर हंसी-खुशी के साथ विवाह किया था। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक चलता रहा। लेकिन, ससुराल वालों ने कुछ समय बीतने के बाद गीता से दहेज में कार की मांग करने लगे। इसको लेकर गीता ने मायके वालों से उनकी मांगों को लेकर अवगत कराया। उसने कहा था कि अगर उन्हें कार नहीं दी तो वह उसकी हत्या कर देंगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। आरोप है कि गत 225 अगस्त को आरोपियों द्वारा एक राय होकर गीता के साथ अधिक मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर मायके वाले गीता की सुसराल में पहुंचे। उससे पहले ससुराल वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब पुलिस से शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसके बाद पीड़ित पक्ष ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी ने बताया कि 7 नामजद लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-