{"_id":"58b82fcd4f1c1bce1c831fef","slug":"door-to-door-garbage-collection-will-private-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट फर्म करेगी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट फर्म करेगी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा उठाने की मशीन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। मुंबई और सूरत (गुजरात) शहर में डोर-ट-डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही फर्म गाजियाबाद में भी इस काम को करेगी। नगर निगम ट्रायल बेस पर पहले एक जोन में इस फर्म को घरों से कूड़ा कलेेक्शन कर सेकेंड कलेक्शन प्वाइंट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी देगा। ट्रायल सफल रहने पर अन्य जोन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट सेल प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्म के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर शालू सी.पाठक ने बृहस्पतिवार को महापौर अशु वर्मा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.आरके यादव को अपना प्रपोजल दिया।
विज्ञापन
महापौर ने बताया कि फर्म अपने संसाधनों और मैनपावर के जरिए कालोनियों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करेगी और सेकेंडरी कूड़ा कलेक्शन सेंटर तक पहुंचाएगी। यहां से निगम के वाहन कचरे को कलेक्ट कर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले ट्रायल बेस पर किसी एक जोन में इस फर्म को काम दिया जाएगा। योजना सफल रहने पर अन्य वार्डों में इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कूड़ा कलेक्शन की एवज में लोगों को निगम की ओर से निर्धारित मासिक रकम का भुगतान करना होगा।
नाले साफ करने के लिए नगर निगम ने खरीदी मशीनें
नगर निगम ने नालों की सफाई के लिए कई नई मशीनें खरीदी हैं। अब निगम के वाहनों के बेड़े में नालों की सफाई के लिए 20 आधुनिक वाहन हो गए हैं। इनमें 5 जेसीबी, 9 मिनी पोकलेन मशीन (टीएमएक्स-20), 2 स्किड बैकहोलोडर, एक बड़ी फासिंग मशीन और दो छोटी फासिंग मशीनें शामिल हैं।