फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Donating blood is a sacrifice in the name of humanity ..

रक्तदान एक यज्ञ है मानवता के नाम ....

Sun, 02 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 02 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Donating blood is a sacrifice in the name of humanity ..
रक्‍तदान

अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। शिविर से पहले रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


उसके बाद रक्तदान शिविर में 35 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया।राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबह दस बजे से एमएमजी से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एमएमजी के सीएमएस डॉ. जेके त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


एनसीसी कैडे्टस सहित वीएमएलजी कॉलेज की छात्राएं, एमएमएच कॉलेज और डीपीएस गाजियाबाद के स्टूडेंट्स रैली में शामिल हुए। रक्तदान एक यज्ञ है मानवता के नाम, आहुति अनमोल है लगे न कोई दाम..., आओ करें रक्तदान, हो स्वस्थ भारत का निर्माण..., एक रक्तदान बचाए चार जान... आदि नारे लगाते हुए 200 से अधिक छात्र-छात्राएं और कैडेट्स एमएमजी से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली गेट, घंटाघर होते हुए वापस छात्र एमएमजी पहुंचे। इसके बाद लगे कैंप में रक्तदान करने वालों में सबसे अधिक युवा शामिल रहे। अधिकतर छात्रों ने पहली बार रक्तदान किया, जिसमें सुमित कुमार, उत्कर्ष फुलुके, शादाब, विशाल और मुकेश शामिल रहे। यह सभी अमर उजाला में न्यूज पढ़कर रक्तदान करने आए थे।

इनके अलावा विजय नगर के कृष्ण कुमार ने भी रक्तदान किया वह अब तक 17 बार रक्तदान कर चुके हैं। अमर उजाला के कैंप में अधिकतर रक्तदान करते हैं।मौके पर मुख्य रूप से ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एके दुआ, डॉ. एके तोमर, डॉ. संजीव पवार  सीओ संजय पात्रा, सीओ पीसी सोनी, डॉ. विनोद कुमार, योगेंद्र और संगीता आदि मौजूद रहे।   


अब तक 17 बार रक्तदान कर चुका हूं। हर तीन महीने के बाद रक्तदान करता हूं। किसी को इमरजेंसी में जरूरत होती है तो बीच में भी रक्तदान कर देता हूं।
-डॉ. विनोद कुमार, ब्लड बैंक में काउंसलर

न्यूज पेपर पढ़कर रक्तदान करने मुरादनगर से आया हूं। यहां आकर रक्तदान करने के फायदों की भी जानकारी मिली। अब हमेशा रक्तदान करूंगा।
- शादाब, मुरादनगर, स्टूडेंट

पहली बार रक्तदान करने में डर तो लग रहा था। रक्तदान करके अच्छा लगा यह सोचकर कि जीवन बचाने में मैं भी किसी के काम आ सकता हूं।
विशाल , विजय नगर, स्टूडेंट

पिछले साल से रक्तदान करने की सोच रहा था लेकिन 18 वर्ष पूरे नहीं हुए थे। इस बार 18 साल का होते ही रक्तदान करने चला आया।
उत्कर्ष फुलुके, छात्र

आज भी एमएमजी में लगेगा रक्तदान कैंप
गांधी जयंती के अवसर पर भी अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को भी रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान शिविर एमएमजी स्थित ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन के महादान अभियान के तहत अब तक 18 कैंप लग चुके हैं, जिसमें गांवों में भी कैंप लगाए गए हैं। सभी शिविरों में को मिलाकर अभी तक 900 यूनिट ब्लड एकत्र हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed