{"_id":"694d8fd121ad92231e01b999","slug":"dogs-attack-woman-uproar-ensues-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1037-789610-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कुत्तों ने महिला पर किया हमला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कुत्तों ने महिला पर किया हमला, हंगामा
विज्ञापन
विजयनगर में आवारा कुत्तों के मामले पर हंगामा करती महिलाएं। स्रोत: वीडियोग्रैब
गाजियाबाद। ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव में लावारिस कुत्तों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने पत्थर मारकर किसी तरह कुत्तों को भगाया। तब महिला की जान बची।
इसके बाद सोसायटी में रहने वाली दो डॉग लवर महिलाओं पर लावारिस कुत्तों को फीडिंग कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। डॉग लवर महिलाओं ने भी सोसायटी के लोगों पर पथराव व मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी है।
ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव सोसायटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि घटना बुधवार देर शाम की है। सोसायटी में रहने वाली सुनीता अग्रवाल टहल रही थीं। इसी दौरान एक डॉग लवर के घर के बाहर मौजूद कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। लोगों ने बामुश्किल पत्थर मारकर और लाठी-डंडों से डराकर कुत्तों को भगाया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद सोसायटी के सैकड़ों लोग बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे। उन्होंने डॉग लवर दो महिलाओं के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। डॉग लवर महिलाओं ने भी थाने जाकर तहरीर दी कि फीडिंग कराने पर सोसायटी के लोग विरोध करते हैं। यह भी आरोप लगाया कि देर शाम लोगों ने उनके घर पर पत्थर बरसाए, मारपीट की व मोबाइल फोन छीन लिए। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कई बच्चों को काट चुके कुत्ते
सोसायटी के अध्यक्ष का आरोप है कि डॉग लवर महिलाएं लावारिस कुत्तों को फीडिंग कराती हैं। इससे सोसायटी में कुत्तों का जमावड़ा रहता है। पूर्व में कुत्ते कई बच्चों को काट चुके हैं। कुत्तों के भय से लोग बच्चों को पार्क में खेलने तक नहीं भेजते।यह भी आरोप है कि विरोध करने पर डॉग लवर महिलाएं आरोप-प्रत्यारोप लगाकर लोगों पर मुकदमा दर्ज करा देती हैं।