{"_id":"64fe13157eb0dab44c0d4ce4","slug":"dogs-are-biting-eight-to-nine-people-every-hour-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-195988-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हर घंटे आठ से नौ लोगों को काट रहे हैं कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हर घंटे आठ से नौ लोगों को काट रहे हैं कुत्ते
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर घंटे में आठ से नौ लोगों को कुत्ते काट रहे हैं, इनमें पांच से सात बच्चे होते हैं। जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों, एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में एक दिन में 200 से 250 लोगों को एआरवी की पहली डोज लगाई जा रही है जबकि इतनी ही संख्या दूसरी और तीसरी डोज वाले होते हैं। सोमवार को यह आंकड़ा बढ़ भी जाता है। वहीं, चिपियाना बुजुर्ग में 35 वर्षीय रविंद्र सिंह की 28 अगस्त को रेबीज से संदिग्ध मौत को विभाग ने गौतमबुद्धनगर का प्रकरण बताया है। सर्विलांस अधिकारी ने एमएमजी अस्पताल से रेबीज के संदिग्ध मरीजों के इलाज की रिपोर्ट मांगी है। एक सप्ताह पहले 14 वर्षीय किशोर की भी रेबीज से मौत हो चुकी है।
विजयनगर के पास चिपियाना बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय रविंद्र की संदिग्ध हालत में रेबीज संक्रमित होने से मौत के मामले में बताया गया है कि एमएमजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। हालत बिगड़ने पर दिल्ली के कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन कहीं भर्ती नहीं किया गया। 28 अगस्त को रविंद्र की मौत हो गई थी।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। चिपियाना का कुछ हिस्सा गाजियाबाद में है और चिपियाना बुजुर्ग गौतमबुद्धनगर में है। इस संबंध में एमएमजी अस्पताल से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि रेबीज से किसी व्यक्ति का एमएमजी अस्पताल में इलाज किया गया और सूचना नहीं दी गई है तो इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
संवेदनशील क्षेत्रों में खुलेंगे एंटी रेबीज क्लीनिक
कुत्ते काटने वाले क्षेत्रों का स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग अति संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी रेबीज क्लीनिक खोलने पर विचार कर रहा है। इसके लिए नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के पास में जगह की तलाश की जा रही है। यदि स्थान नहीं मिला तो नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज क्लीनिक खोला जाएगा। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि विजयनगर और ट्रांस हिंडन के कुछ इलाकों में कुत्ते काटने के अति संवेदनशील इलाकों की पहचान की गई है। जिन इलाकों में रोजाना कुत्ते काटने के 10 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, वहां पर एंटी रेबीज क्लीनिक खोला जाएगा।
कुत्ते पालने वाली युवती का वीडियो वायरल
विजयनगर की चरण सिंह कॉलोनी में जिस गली में कुत्ते के काटने से 14 वर्षीय किशोर की रेबीज से मौत हुई है। उस गली में कुत्ते पालने वाली महिला की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मिनट दो सेकंड के वीडियो में युवती कह रही है कि घर में पाले कुत्ते के काटने से मौत होने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।
युवती का कहना है कि कुत्ते एक संस्था से गोद लिए थे और सभी का टीकाकरण कराया है। सभी कुत्ते सुरक्षित और जिंदा हैं। यदि किसी भी कुत्ते को रेबीज होता तो उसकी भी मौत हो चुकी होती। युवती कह रही है कि गली के कुत्तों के टीकाकरण के लिए कई बार नगर निगम से मांग की गई लेकिन नगर निगम ने टीकाकरण नहीं कराया। युवती का कहना है कि उनके खिलाफ झूठी एफआईआर कराई गई है, इसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।