फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   doctors will be availabe in hotel

होटल इलाइट में आठ-आठ घंटे की तीनᅠशिफ्ट में रहेंगे तीन डाक्टर व छह नर्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
doctors will be availabe in hotel
होटल में आठ घंटे की तीन
विज्ञापन

शिफ्ट में रहेंगे तीन डॉक्टर व छह नर्स
गाजियाबाद। बजरिया स्थित होटल इलाइट में मंगलवार से भुगतान करने पर बिना लक्षण वाले मरीजाें को भर्ती करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसमें आठ-अठ घंटे की तीन शिफ्ट में तीन- तीन डॉक्टर व फार्मासिस्ट, छह स्टाफ नर्स की व्यवस्था रहेगी। होटल में 74 बेड पर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा होगी। होटल में इलाज के लिए एक मरीज को दो हजार रुपये एक मुश्त स्वास्थ्य विभाग को भुगतान करना होगा, जबकि 1500 रुपये से लेकर दो हजार रुपये प्रतिदिन का भुगतान होटल संचालक को करना होगा।
होटल आइसोलेशन में गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग, किसी गंभीर रोग से पीड़ित और अभिभावकों के बिना बच्चों को नहीं रखा जाएगा। कोरोना पॉजिटिव ऐसे मरीज जिनमें कोई लक्षण नहीं हैं और वे अपने खर्चे पर होटल में आइसोलेट होना चाहते हैं, उनके लिए यह व्यवस्था बेहद मददगार होगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की ओर से गाइडलाइन जारी की जा चुकी हैं। गाइडलाइन के अनुसार होटल में मेडिकल सुविधाएं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाएंगी। इलाज करने वाला स्टाफ होटल में या उसके पास वाले होटल में ही ठहरेगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा 6 ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस के जरिए मरीजों को होटल तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन

होटल में साफ-सफाई और भोजन की व्यवस्था होटल प्रबंधन की रहेगी लेकिन सैनिटाइजर, पीपीई किट मास्क आदि की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग को करनी होगी। होटल आइसोलेशन में रहने के लिए मरीज को लगभग 10 दिन का शुल्क होटल प्रबंधन को देना होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 2 हजार रुपये प्रति मरीज का भी भुगतान करना होगा। यानी सिंगल रूम लेने पर मरीज को 17 हजार रुपये और डबल रूम में रहने पर मरीज को 22 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। यदि किसी मरीज की हालत खराब होती है तो उसे तुरंत एल-2 या एल-3 में रेफर किया जाएगा। ऐसे में मरीज जितने दिन होटल में ठहरा उतने दिन के अलावा बाकी शुल्क होटल प्रबंधन की ओर से वापस किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जो 2 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा, उसका उपयोग कहां किया जाएगा यह अभी निर्धारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने होटल का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं देखीं। होटल में विभाग की ओर से जरूरी व्यवस्था कर दी गई हैं।

----------
आईएमएस और सुंदरदीप में भी तैयारी पूरी
डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि सुंदरदीप कॉलेज और आईएमएस में कोविड केयर सेंटर तैयार हो चुके हैं। दोनों सेंटर में 700 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मेडिकल टीमों को भी तैनात किया जा चुका है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें दोनों में से किसी भी सेंटर में भर्ती किया जा सकता है। फिलहाल अभी मरीजों को पहले से संचालित कोविड केयर सेंटर और अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed