{"_id":"586bde964f1c1b02521597e5","slug":"doctor-s-new-79-districts-including-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद समेत 79 जिलों को मिले नए डॉक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद समेत 79 जिलों को मिले नए डॉक्टर
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद समेत 79 जिलों के सरकारी अस्पतालों में शासन की ओर से नए डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इन्हें 30 जनवरी तक कार्यभार संभाल लेना है। सभी जिलों में कुल 516 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एक जनवरी को शासन की ओर से सभी चिकित्सकों की तैनाती का आदेश जारी हो गया है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की भारी कमी है, जिसकी वजह से मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता है। सबसे ज्यादा कमी विशेषज्ञ चिकित्सकों की हैं।
विज्ञापन
न्यूरो सर्जन, प्लास्टिक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, गायनोकॉलॉजिस्ट आदि की कमी को पूरा कराने की मांग चली आ रही है। 16 दिसंबर 2016 को इन डॉक्टरों की नियुक्ति पर लोकसेवा आयोग की संस्तुति के बाद शासन ने एक जनवरी को तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अनुभाग अरुण सिन्हा की ओर से जारी आदेश में सभी को 30 जनवरी तक कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। इसके पहले उन्हें संबंधित मंडलीय चिकित्सा परिषद के समक्ष स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उपस्थित होना पड़ेगा।
चिकित्सकों को प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा नियमावली 2004 के तहत दो साल की परिवीक्षा पर रखा जाएगा।