फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Do not drive two wheelers on the expressway, a fine of 20 thousand will be imposed

Delhi-Meerut Expressway: एक्सप्रेसवे पर न चलाएं दोपहिया वाहन, लगेगा 20 हजार का जुर्माना

Sun, 07 Aug 2022 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Do not drive two wheelers on the expressway, a fine of 20 thousand will be imposed
Delhi-Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण नहीं रुक पा रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर अब दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों से 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। प्रतिबंधित वाहनों के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने 40 चालान किए थे। इसके साथ ही एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने हादसे रोकने के लिए यह अभियान चलाने के साथ ही यह जुर्माना वसूलने का भी निर्णय लिया है।

विज्ञापन


शनिवार को टैफिक पुलिस के टीएसआई निमेष कुमार का कहना है कि अभी तो चालान काटने के साथ ही वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वह जुर्माना और अन्य कार्रवाई से बच सकें, लेकिन अब नहीं माने तो 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पाथ इंडिया के सीनियर मैनेजर रविंद्र कुमार का कहना है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या काफी कम होने के कारण आए दिन दोपहिया और तिपहिया चालक अभद्रता और विवाद करते हैं। काशी टोल प्लाजा के दोनो ओर टैफिक पुलिसकर्मी अगर तैनात हो जाएं तो प्रतिबंधित वाहनों के आवाजाही पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन


217 वाहनों के चालान काटे, 10 सीज किए
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की वजह से लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने 217 वाहनों के 20-20 हजार चालान काटे और 10 वाहनों को सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली और मेरठ से ही दोपहिया वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे हैं और बीच वाली लेन में चलने लगते हैं। इस कारण 100-120 प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे चार पहिया वाहनों के लिए बाधा बन जाते हैं। इस साल अब तक सड़क हादसों में 172 लोगों की जान गई है। पुलिस का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर साइन बोर्ड लगे होने के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं और नियमों को तोड़ रहे हैं। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर सख्ती बढ़ा दी गई है। अब लगातार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed