{"_id":"6a292fefda371672af0dfa70","slug":"dna-testing-to-be-conducted-on-remains-in-sonia-murder-case-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनिया हत्याकांड में नया मोड़: खुलासे के लिए किया जाएगा अवशेषों का DNA टेस्ट; रिक्रिएट होगा क्राइम सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया हत्याकांड में नया मोड़: खुलासे के लिए किया जाएगा अवशेषों का DNA टेस्ट; रिक्रिएट होगा क्राइम सीन
Wed, 10 Jun 2026 03:16 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:16 PM IST
सार
मुरादनगर के सूर्या विहार कॉलोनी में हुए सोनिया हत्याकांड की जांच अब वैज्ञानिक साक्ष्यों पर केंद्रित हो गई है। पुलिस घटनास्थल से मिले अवशेषों का डीएनए परीक्षण कराएगी और पूरे घटनाक्रम को दोबारा रिक्रिएट करेगी। एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
सोनिया हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूर्या विहार कॉलोनी में हुए चर्चित सोनिया हत्याकांड की जांच में पुलिस अब वैज्ञानिक साक्ष्यों पर जोर दे रही है। मामले में घटनास्थल से मिले अवशेषों का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने के लिए एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और पूरे घटनाक्रम को दोबारा रिक्रिएट कर जांच को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले अवशेषों को डीएनए जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि उनकी पहचान की पुष्टि हो सके।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम दोबारा घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्र करेगी और आरोपितों के बयान व उपलब्ध तथ्यों के आधार पर घटना के क्रम को रिक्रिएट करेगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है, जिससे घटना के संबंध में स्पष्ट और ठोस निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके। मामले की जांच अभी जारी है।