{"_id":"5880eda04f1c1b711befe185","slug":"dmrc-outstanding-demands-from-gda-900-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमआरसी ने जीडीए से मांगे बकाया 900 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमआरसी ने जीडीए से मांगे बकाया 900 करोड़
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। डीएमआरसी ने मेट्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जीडीए से बकाया 900 करोड़ रुपया मांगा है। 70 फीसदी से ज्यादा सिविल वर्क पूरा होने के बाद अब डीएमआरसी को ट्रैक बिछाने और अन्य तकनीकी कार्य लिए भी फंड की जरूरत होगी।
विज्ञापन
वहीं जीडीए ने मेट्रो फंडिंग में हिस्सेदार नगर निगम और आवास विकास परिषद को पत्र भेजकर पैसा देने को कहा है। मेट्रो के लिए जीडीए करीब 550 करोड़ रुपया डीएमआरसी को दे चुका है। 2210 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में करीब 900 करोड़ रुपया जीडीए को और जमा कराना है।
विज्ञापन
मेट्रो के लिए पैसा देने को पहले हां कर चुके नगर निगम और आवास विकास परिषद ने अभी तक पैसा नहीं दिया है। ऐसे में पूरा भार अब जीडीए पर है। जीडीए ने अब निगम और आविप से भी पैसा मांगा है।
विज्ञापन
इससे पहले भी डीएमआरसी ने पत्र भेजकर जीडीए से पैसा मांगा था। बीते दिनों जीडीए ने 50 करोड़ रुपया डीएमआरसी को ट्रांसफर भी किया था। जीडीए वीसी विजय कुमार यादव ने बताया कि डीएमआरसी की ओर से डिमांड लैटर मिलना रूटीन है। समय-समय पर डीएमआरसी को पैसा दिया जा रहा है। बकाया पैसा भी जल्द ही दिया जाएगा।