फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DM will keep an eye on the city from Twitter-Facebook

ट्वीटर-फेसबुक से डीएम रखेंगी शहर पर नजर

Fri, 05 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
DM will keep an eye on the city from Twitter-Facebook
अन्य - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर गैंगरेप प्रकरण के बाद गाजियाबाद प्रशासन अब महिलाओं की सुरक्षा के नए-नए उपाय अपनाने लगा है। डीएम निधि केसरवानी के आदेश पर फेसबुक और ट्वीटर पेज तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस सोशल नेटवर्क की निगरानी खुद डीएम करेंगी। इसमें शिकायत के साथ-साथ जनता से सुझाव भी मांगे जाएंगे। खास बात यह है कि आने वाली प्रत्येक शिकायत और सुझाव पर त्वरित गति से कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम का कहना है कि ट्वीटर और फेसबुक पेज पर कोई भी महिलाओं की सुरक्षा और ट्रैफिक के मुद्दे पर शिकायत भेज सकता है। इसमें महिलाएं, युवतियां और छात्रा यह बता सकती हैं कि किन प्वाइंट पर आवारा लड़के या संदिग्ध लोग खडे़ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन प्वाइंट पर छींटाकशी होती है। इसके अलावा सुनसान स्थान से गुजरने के दौरान भी अगर कोई दिक्कत है तो युवतियां सीधे ट्वीट कर सकती हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और पांच मिनट के अंदर ही पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी।


डीएम ने बताया कि वह खुद इन दोनों सोशल नेटवर्क की निगरानी करेंगी। इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की मानीटरिंग भी फेसबुक पेज और ट्वीटर के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed