फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DM instructed to DPS Rajanagar to issue notice

Ghaziabad News: डीएम ने डीपीएस राजनगर को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
DM instructed to DPS Rajanagar to issue notice
गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति गाजियाबाद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावक ने दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर ज्यादा फीस लेने और सुविधाएं न देने का आरोप लगाया। जिस पर डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को डीपीएस राजनगर को नोटिस जारी करने और अभिभावक की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अभिभावक मनीषा ने बताया कि डीपीएस राजनगर में पिछले पांच सालों में अपना सारा पुराना स्टाफ, कर्मचारी, शिक्षक व प्रधानाचार्य बदल दिए गए हैं। विद्यालय अधिक फीस ले रहा है। शिकायतकर्ता के पाल्यों को होम वर्क, क्लास वर्क, पलानर र्सक्यूलर, टाईम-टेबिल अन्य आवश्यक सूचनाएं ईआरपी ऐप पर शेयर की जाती है। परन्तु शिकायतकर्ता के बच्चों का ऐप लोगिन नही किया गया है जिससे उन्हे पढ़ने के लिए कुछ भी ओपन नहीं हो रहा है। तीन अप्रैल से बच्चे लगातार स्कूल जा रहे हैं लेकिन विद्यार्थियों को अभी तक आईडी कार्ड और पीआईडी कार्ड नहीं दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल के खिलाफ अन्य बिन्दुओं पर भी शिकायत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देशित किया कि वह विद्यालय के फीस विनियमन के लिए जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने के लिए नोटिस जारी करें। विद्यालय से प्राप्त दस्तावेजों की समीक्षा चार्टर्ड अकाउन्टेंट से कराते हुए जिला शुल्क नियामक समिति को अवगत करायें। बैठक में राजेश कुमार श्रीवास जिला विद्यालय निरीक्षक, मंजित कौर वित्त लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग, राजा राम मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रदीप सहानी चार्टर्ड अकाउंटेंट, डीपीएस राजनगर स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अभिभावक शिकायतकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed