फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Diwali Mela DANDIA Knight doom

दिवाली मेले में डांडिया नाइट की धूम

Wed, 05 Oct 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 05 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Diwali Mela DANDIA Knight doom
अन्य - फोटो : अमर उजाला
त्योहारों के मौके पर सांची क्लब द्वारा डायमंड पैलेस में एक दिवसीय दिवाली मेला आयोजित किया गया। मेले में गाजियाबाद समेत दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा, जयपुर, मेरठ आदि शहरों की महिलाओं ने अपना स्टॉल लगाया। मेले में खरीददारी के साथ ही लोगों ने डांडिया नृत्य का लुत्फ  उठाया।
विज्ञापन


मेले में झुमकी से लेकर फुटवियर, डिजाइनर ड्रेस, किचन के सामान के साथ ही महिलाओं के लिए ज्वैलरी व साजो श्रृंगार के करीब 100 स्टाल लगाए गए थे। सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ मेला देर शाम तक चला।
विज्ञापन


मेले में खरीददारी के साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा डांडिया डांस प्रस्तुत किया गया साथ ही खाने-पीने के भी कई स्टॉल लगाए गए। क्लब की अध्यक्ष पुनीता त्यागी ने बताया कि मेला महिलाओं के व्यापार को बढ़ाने और उसे नया मंच देने की कोशिश के तहत लगाया गया है। इस दौरान एकता गर्ग, पारुल, रीना गर्ग, नीरू भार्गव के साथ ही क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed