{"_id":"57c1ec854f1c1b8364d4f121","slug":"diwali-handling-ganga-closure-planned","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर गंगाजल बंद होने से निपटने की योजना बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर गंगाजल बंद होने से निपटने की योजना बनी
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
SX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर गंगाजल बंद होने से निपटने के लिए नगर निगम ने अभी से कमर कस ली है। गंगनहर की सफाई के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करीब 20 दिन तक गंगाजल आपूर्ति बंद रहेगी और सारा दारोमदार ट्यूबवेल से आपूर्ति पर होगा। नगर निगम ने इस दौरान पर्याप्त आपूर्ति के लिए योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
ट्यूबवेलों पर हाई पावर की मोटर लगाने के साथ ही कम प्रेशर से निजात के लिए क्षतिग्रस्त लाइनों को निकालकर नई पानी की लाइन बिछाई जाएंगी। नगर निगम का दावा है कि अक्तूबर से पहले इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गंगाजल बंद होने के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत वसुंधरा और इंदिरापुरम होगी। इस दौरान वसुंधरा जोन में ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जाएगी। पर्याप्त आपूर्ति के लिए नगर निगम ट्यूबवेलों की पुरानी मोटरों को हटा देगा। यह मोटरें पर्याप्त पानी नहीं खींच पा रही हैं।
विज्ञापन
इनकी जगह नई हाई पावर मोटर लगाई जाएंगीं। नई पानी की लाइनें बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे क्षतिग्रस्त पानी की लाइनों की वजह से होने वाली कम प्रेशर की दिक्कत से जूझना नहीं पड़ेगा। अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि अक्तूबर में गंगाजल बंद होगा, इसके चलते अक्तूबर से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य है।