{"_id":"57c32c644f1c1b1d39d4ee0e","slug":"diwali-gift-will-underpass","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मिलेगा अंडरपास का तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर मिलेगा अंडरपास का तोहफा
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास
- फोटो : अमर उजाला
शहर के लोगों को दिवाली पर अंडरपास का तोहफा मिलेगा। हिंडन बैराज पर बन रहा अंडरपास दिवाली तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके शुरू होने से गाजियाबाद से नोएडा-दिल्ली आने जाने वाले वाहन चालकों को जाम से नहीं जूझना होगा।
हिंडन बैराज पर बन रहे अंडरपास का काम अंतिम चरण में है। रेलवे ने अपना काम पूरा कर लिया है। रेलवे ट्रैक के नीचे ब्लॉक लगा दिए गए हैं। जीडीए ने अंडरपास तक पहुंचने के लिए आरसीसी की सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है, जिसे मेन रोड से कनेक्ट किया जाएगा।
अधिकारियों की मानें तो अंडरपास तीन लेन का होगा। करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दोनों तरफ अंडरपास तक सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि अंडरपास का काम अंतिम चरण में है। दिवाली तक अंडरपास का काम पूरा कर उससे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
जाम से मिलेगी निजात
अंडरपास शुरू होने से गाजियाबाद से दिल्ली-नोएडा आने-जाने वाले वाहन चालकों को फायदा होगा। उन्हें पीकआवर्स में लगने वाले जाम से नहीं जूझना होगा। अधिकारियों की मानें तो इसके बनने के बाद हिंडन बैराज पर दो अंडरपास हो जाएंगे। इसमें से एक अंडरपास वसुंधरा जाने के लिए होगा, जबकि दूसरा जीटी रोड की तरफ जाने के लिए खोला जाएगा।