फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   diversion in Ghaziabad for two days Heavy vehicles not be able to go towards Hindon and Muradnagar

गाजियाबाद में दो दिन रहेगा डायवर्जन: हिंडन व मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, ये रहेगा नया रूट प्लान

Sun, 15 Sep 2024 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Sep 2024 10:08 PM IST
सार

एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि 16 सितंबर की सुबह चार बजे से 17 सितंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान मालवाहक वाहन और बसें वैक्लपिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
diversion in Ghaziabad for two days Heavy vehicles not be able to go towards Hindon and Muradnagar
गाजियाबाद में दो दिन रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल और परसो यानी 16 व 17 सितंबर को हिंडन और मुरादनगर गंगनहर के पास कृत्रित तालाबों में गणेश मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। ऐसे में दोनों दिन मुरादनगर गंगनहर और हिंडन की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। 

विज्ञापन

एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि 16 सितंबर की सुबह चार बजे से 17 सितंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान मालवाहक वाहन और बसें वैक्लपिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा डायवर्जन
- मेरठ से मोदीनगर व मुरादनगर की ओर सभी प्रकार के मालवाहक वाहन और बसें नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे व हापुड़ से होते हुए एनएच-नौ से होकर जाएंगे।
- मोदीनगर की ओर से मालवाहक वाहन और बसें गंगनहर की ओर नहीं जा सकेगे। ये वाहन राज चौपला से हापुड़ मार्ग होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व हापुड़ होकर आगे जाएंगे।
- एएलटी की ओर से मालवाहक वाहन व बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन एएलटी से हापुड चुंगी होकर आत्माराम स्टील होते हुए एनएच नौ से जाएंगे।
- मेरठ जानी, नानू से गंगनहर से मुरादनगर गंगनहर की ओर मालवाहक वाहन व बसें नहीं जा सकेंगी।
- पाईप लाईन मार्ग पर टीलामोड से मालवाहक वाहन व बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन लोनी तिराहा से ईस्टर्न पेरीफेरल से डासना उतरकर जा सकेंगे।
- दुहाई पेरीफेरल उतार से मालवाहक वाहन व बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जाएंगी। जिन वाहनों को मेरठ की ओर जाना है वे ईस्टर्न पेरिफेरल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
- ऑर्डिनेंस फैक्टरी की ओर से मालवाहक वाहन व बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन कन्नौजा मार्ग होते हुए एनएच नौ से जाएंगे।
- तुलसी निकेतन भोपुरा व सीमापुरी अप्सरा बॉर्डर से मालवाहक वाहन व बस गाजियाबाद की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन रोड नं-56 (चौधरी चरण सिंह मार्ग) से गाजीपुर मण्डी से यूपी गेट होते हुए एनएच नौ से होक जाएंगे।

विज्ञापन

असुविधा होने पर यहां संपर्क करें
यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9643322904, 0120-2986100
यातायात निरीक्षक, द्वितीय- 9568739891
यातायात निरीक्षक, तृतीय- 7007847097
यातायात निरीक्षक, पंचम- 7398000808
यातायात निरीक्षक, षष्टम- 8130674912
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed