{"_id":"6ad83253b7b08163d2029127","slug":"disturbed-by-the-noise-from-a-dj-a-woman-had-to-leave-her-home-and-spend-the-night-at-a-hotel-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: DJ के शोर ने छीना घर का सुकून, होटल में बिताई रात; कई बार पुलिस से की शिकायत, नहीं थमा कानफोड़ू शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: DJ के शोर ने छीना घर का सुकून, होटल में बिताई रात; कई बार पुलिस से की शिकायत, नहीं थमा कानफोड़ू शोर
Wed, 21 Oct 2026 09:02 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 21 Oct 2026 09:02 AM IST
सार
18 अक्तूबर की रात सोसाइटी में टावर नंबर सात के पीछे क्लब हाउस के पास जगराते का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान निर्धारित समय के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजता रहा। आरोप है कि डीजे पर तेज आवाज में भोजपुरी और फिल्मी गाने चलाए जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीजे का शोर इतना तेज था कि अपने ही घर में रहना मुश्किल हो गया। राहत की उम्मीद में महिला ने कई बार पुलिस को फोन कर शिकायत की, लेकिन आरोप है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ देर के लिए आवाज कम हुई, लेकिन उसके जाते ही फिर तेज आवाज में डीजे बजने लगा। आखिरकार परेशान महिला को घर छोड़कर होटल में रात गुजारनी पड़ी। यह मामला वेव सिटी की ड्रीम होम्स सोसाइटी का है।
विज्ञापन
महिला की शिकायत के मुताबिक, 18 अक्तूबर की रात सोसाइटी में टावर नंबर सात के पीछे क्लब हाउस के पास जगराते का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान निर्धारित समय के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजता रहा। आरोप है कि डीजे पर तेज आवाज में भोजपुरी और फिल्मी गाने चलाए जा रहे थे। इससे महिला को मानसिक परेशानी हुई और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शोर से परेशान होकर उन्होंने डायल 112 पर शिकायत की।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ और उन्हें रात बिताने के लिए होटल जाना पड़ा। परेशान महिला की शिकायत वेव सिटी थाना पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन