फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   District trial for residential sports hostel from May 22

आवासीय स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए डिस्ट्रिक्ट ट्रायल 22 मई से

Tue, 16 May 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 16 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
District trial for residential sports hostel from May 22
Sports - फोटो : DEMO PHOTO

खेल निदेशालय ने सत्र 2017-18 में प्रदेश के आवासीय स्पोर्ट्स हॉस्टल में अंडर-12 और अंडर-15 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए जनपद, मंडलीय और प्रदेश स्तरीय ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया है। गाजियाबाद में 22 मई से 28 मई तक विभिन्न खेलों में जनपदीय ट्रायल आयोजित होंगे।

विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफीसर सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए 10 रुपये का आवेदन फार्म महामाया स्टेडियम में विभागीय कार्यालय से दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। 22 मई को बालक व 23 मई को बालिका वर्ग जिमभनास्टिक का ट्रायल होगा।
विज्ञापन


22 मई को ही तैराकी बालक वर्ग व 23 मई को बालिका वर्ग का ट्रायल होगा। कुश्ती बालक वर्ग ट्रायल 22 मई व बालिका वर्ग का 23 मई को होगा। वॉलीबॉल बालक वर्ग ट्रायल 24 मई व बालिका वर्ग का 25 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल बालक वर्ग ट्रायल 24 मई, बैडमिंटन बालक वर्ग ट्रायल 24 मई तो बालिका वर्ग का ट्रायल 25 मई को होगा। क्रिकेट बालक वर्ग ट्रायल 26 मई, कबड्डी बालक वर्ग ट्रायल 26 मई व बालिका वर्ग का ट्रायल 27 मई को होगा। बास्केटबॉल बालक वर्ग ट्रायल 26 मई व बालिका वर्ग ट्रायल 27 मई को होगा।


तीरंदाजी बालक वर्ग ट्रायल 26 मई तो बालिका वर्ग ट्रायल 27 मई को होगा। एथलेटिक्स में बालक वर्ग ट्रायल 28 मई तो बालिका वर्ग ट्रायल 27 मई को होगा। बॉक्सिंग बालक वर्ग ट्रायल 28 मई, जूडो बालक वर्ग ट्रायल 28 मई और हैंडबॉल बालक वर्ग ट्रायल 28 मई तो बालिका वर्ग ट्रायल 27 मई को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed