फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   District Panchayat President received threat

Ghaziabad News: जिला पंचायत अध्यक्ष को मिली धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat President received threat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोनी। भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष ममता बसंत त्यागी और उनके बेटे को कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले अज्ञात महिला-पुरुष ने जिला पंचायत अध्यक्ष से गाली गलौज भी की। आरोपियों के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में पुलिस ने 20 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।


जिला पंचायत अध्यक्ष ने दर्ज मुकदमे में बताया कि शुक्रवार से उनके और बेटे के मोबाइल पर अज्ञात महिला-पुरुष अलग-अलग नंबरों से कॉल करके अभद्रता कर रहे हैं। साथ ही गाली गलौज भी आरोपियों ने मां-बेटे से की। जब उन्होंने आरोपियों का विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही तब दोनों ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे डाली। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया जिन मोबाइल नंबरों से कॉल आई थीं सर्विलांस टीम उनकी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed