फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   District Panchayat member and his son among 15 others booked for beating up students

Ghaziabad News: छात्रों की पिटाई के मामले में जिला पंचायत सदस्य और उसके पुत्र समेत 15 पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat member and his son among 15 others booked for beating up students
मोदीनगर। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की पिटाई के मामले में पुलिस जिला पंचायत सदस्य और उसके पुत्र समेत 15 आरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। भोजपुर के गांव कलछीना निवासी रिहान और आदिल सोमवार को बोर्ड परीक्षा देने मोदीनगर जा रहे थे। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम के पुत्र और उसके लगभग 15 साथियों ने छात्रों को गांव सीकरी खुर्द के समीप घेर लिया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिहान के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि परवेज आलम की तहरीर के अनुसार जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम उसके पुत्र व एक अन्य समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed