UP: गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को कमरे में किया बंद.... सभी को दिया ये अल्टीमेटम; जानें पूरा मामला
जिलाधिकारी ने सभी को कमरे में बंदकर उनके खाने-पीने की व्यवस्था कराई है। उन्होंने सभी से कहा है कि वह रात नौ बजे तक एक बार फिर निरक्षण करने आएंगे।
विस्तार
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लोन पास न करने पर गुरुवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को विकास भवन सभागार में बंदी बना लिया। शाम को हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जब तक लोन के आवेदन पास नहीं करोगे तब तक यहीं रहना होगा। विकास भवन सभागार में बाहर से ताला लगाकर अंदर उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। देर रात तक अगर सभी आवेदन नहीं हुए तो उनके सोने की भी व्यवस्था वहीं कराई जाएगी।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बैंकर्स के पास 403 आवेदन भेजे गए थे जिसमें से 365 आवेदन फारवर्ड भी हो गए लेकिन महज 50 आवेदन इन्होंने पास किए। जिलाधिकारी के ताला लगाने के बाद तत्काल 11 आवेदन पास किए गए। जिलाधिकारी ने सभी को कमरे में बंदकर उनके खाने-पीने की व्यवस्था कराई है। उन्होंने सभी से कहा है कि वह रात नौ बजे तक एक बार फिर निरक्षण करने आएंगे उस समय तक अगर लोन पास हो गए तो वह घर जा सकेंगे नहीं तो रात में सोने की भी व्यवस्था कराई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.