फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute over parking a car in front of a house; sticks and clubs used in clash between two groups.

Ghaziabad News: घर के सामने कार खड़ी करने पर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dispute over parking a car in front of a house; sticks and clubs used in clash between two groups.
खोड़ा में कार पार्किंग को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष। सीसीटीवी फुटेज
खोड़ा। प्रताप विहार कॉलोनी में घर के सामने कार पार्क करने पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। कॉलोनी के रहने वाले वसीम अंसारी ने अपने पड़ोसी इरशाद, शादाब और शहजाद पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें व उनके भाई-बहन को घायल करने का आरोप लगाया है। विवाद 24 जुलाई की रात का है, पुलिस ने 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर झगड़े व मारपीट की एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन


दर्ज मामले में वसीम अंसारी ने बताया कि आरोपी उनके घर के बाहर अपनी कार खड़ी कर देते हैं। इसकी वजह से उन्हें अपने दोपहिया वाहन निकालने में दिक्कत होती है। 24 जुलाई की रात भी आरोपियों ने घर के सामने गाड़ी पार्क की थी। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उनपर हमलावर हो गए। बताया कि इरशाद, शादाब और शहजाद ने लाठी-डंडे से उनकी बहन महरुनिशा और छोटे भाई शाहिद को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस दौरान झगड़े की फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed