{"_id":"6ac01860352657d6770c8553","slug":"dispute-over-moving-a-bicycle-son-in-law-accused-of-attacking-father-in-law-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-991152-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साइकिल हटाने पर विवाद, दामाद, ससुर पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साइकिल हटाने पर विवाद, दामाद, ससुर पर हमले का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में घर के दरवाजे के सामने खड़ी साइकिल हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने शिकायतकर्ता के दामाद और उन पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया। सेक्टर-23 संजय नगर निवासी मौ. इदरीस के दामाद अफाक अपनी बेटी और माता के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी उशैद ने उनके दरवाजे पर साइकिल खड़ी कर रखी थी। अफाक ने साइकिल हटाई, जिससे उशैद नाराज हो गया। आरोप है कि उशैद, शोएब और दो अन्य लोगों ने अफाक पर हमला कर दिया। दामाद को बचाने पहुंचे मौ. इदरीस पर भी हमलावरों ने वार किया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने भागकर जान बचाई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। संवाद