{"_id":"69791ad358fa5b76020a121c","slug":"dispute-over-drying-clothes-on-the-terrace-woman-accused-of-murderous-assault-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-810916-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छत पर कपड़े सुखाने को लेकर विवाद, महिला पर जानलेवा हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छत पर कपड़े सुखाने को लेकर विवाद, महिला पर जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। फ्लैट की छत पर कपड़े सुखाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर चार महिलाओं सहित नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य के अनुसार, मधुबन-बापूधाम में जीडीए के चार मंजिला फ्लैट में रहने वाले नीरज गर्ग ने बताया कि 14 जनवरी को उनकी पत्नी अनिता कपड़े सुखाने छत पर गई थीं। वहां पड़ोसी नीतू, कामिनी उर्फ बबीता व ऊषा ने इसका विरोध किया। आरोप है कि उक्त महिलाओं, उनके पति व कुछ अन्य लोगों ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। साथ ही गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की टीम ने अनिता का मेडिकल कराया। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद नीतू, कामिनी, ऊषा, वंदना नेगी, पंचम सिंह रावत, सुनील नेगी, आजाद सिंह, मानव व रवि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।