फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dispute at a shop in Hapur over cold eggs

बवाल की जड़ बना अंडा: ठंडे अंडे देने पर ऐसा हुआ विवाद... गोलियां तक चल गईं; इलाके में मची अफरातफरी

Fri, 10 Jan 2025 09:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 09:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक दुकानदार को ठंडे अंडे देने महंगे पड़ गए। ठंडे अंडे देने पर ऐसा विवाद हुआ कि फारिंग तक हो गई। 

विज्ञापन
dispute at a shop in Hapur over cold eggs
अंडे पर मचा बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर देहात क्षेत्र के गांव खडखड़ी में एक दुकान पर अंडे ठंडे होने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद बाइक सवार फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

गांव खडखड़़ी निवासी सतीश कश्यप की गांव में परचून की दुकान है। दुकान के बाहर उनका पुत्र अंडा का ठेला लगाता है। शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने सतीश के पुत्र से अंडे लिए। अंडे ठंडे होने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोप एक बाइक छोड़ कर फरार हो गए।

फायरिंग की सूचना मिलने पर हापुड़ देहात थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मामले की जानकारी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने आसपास में लगे कैमरों को भी तलाशना शुरू कर दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी पास के गांव के बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed