फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Disposal done on paper, illegal construction going on on the spot

Ghaziabad News: कागजों में कर दिया निस्तारण, मौके पर चल रहा अवैध निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Disposal done on paper, illegal construction going on on the spot
गाजियाबाद। नगर निगम में ऑनलाइन आ रहीं शिकायतों का कागजों में निस्तारण किया जा रहा है। विजयनगर जोन के वार्ड 48 में नगर निगम की जमीन पर कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। मामले में की गई शिकायत के बाद निगम ने अवैध निर्माण ढहा दिया। इसके बावजूद दोबारा से जनीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि निगम ने मामले को पोर्टल पर निस्तारित दिखा दिया है।
विज्ञापन

फरवरी में नगर निगम में शिकायत की गई थी कि निगम की जमीन पर कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर जाकर निर्माण को ध्वस्त करा दिया। 19 अप्रैल को शिकायतकर्ता योगेंद्र ने दोबारा अवैध निर्माण की शिकायत की। 22 अप्रैल को निगम के संपत्ति विभाग की ओर से तहसीलदार को पत्र लिखकर 23 मई को जमीन की पैमाइश कराने की मांग की गई। इसी के साथ निगम ने मामले का निस्तारण कर दिया। बावजूद इसके जमीन पर निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

आचार संहिता लगने के 20 दिन बाद तक निगम में 800 शिकायतें विभन्नि जोन से दर्ज की गईं। निगम का दावा है कि करीब सात सौ शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। 110 शिकायतें मौजूदा समय में लंबित हैं। सबसे अधिक शिकायतें सीवर और नाले से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी चुनाव में लौट रहे फरियादी
नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हो गए हैं। अधिकारियों के नहीं मिलने से फरियादी बैरंग वापस लौट रहे हैं। विजयनगर जोन से अजय सांगवान नाला ओवरफ्लो की समस्या लेकर नगर निगम पहुंचे थे लेकिन अधिकारी के नहीं मिलने पर वह लौट गए। राजेंद्र नगर से दिनेश कौशिक मेजर मोहित शर्मा चौक के पास अधूरे निर्माण से हो रही समस्या के समाधान के लिए पहुंचे थे लेकिन अधिकारी नहीं मिले तो लौट गए।

सबसे अधिक नाले और सीवर की समस्या
निगम के पोर्टल पर 110 शिकायतें हैं लंबित हैं। इनमें सीवर नाले से संबंधित शिकायतें 60 फीसदी हैं। मोहननगर जोन में सबसे अधिक नाला ओवरफ्लो होने और सीवर चोक होने की समस्या है। वसुंधरा दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर विजयनगर, चौथे नंबर पर सिटी जोन और पांचवें नंबर पर कविनगर जोन है।

नगर आयुक्त डाॅ. नितिन गौड़ का कहना है कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाता है। निस्तारण के बाद क्रास चेक किया जाता है। यदि कोई निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों का समय से निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed