फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Displaying courage elderly woman locked thief inside room

वीरों निकलीं वीर: बुजुर्ग ने हिम्मत दिखा घर में चोरी करने घुसे चोर को किया कमरे में बंद, खुद बताई रात की कहानी

Thu, 30 Apr 2026 06:51 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 30 Apr 2026 06:51 PM IST
सार

युवक ने महिला पर हमला कर दिया, बुजुर्ग महिला ने शोर मचाते हिम्मत दिखा चोर को कमरे में धक्का देकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। शोर सुनकर परिवार व कॉलोनी के लोगों जाग गए। 

विज्ञापन
Displaying courage elderly woman locked thief inside room
बुजुर्ग वीरों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादनगर स्थित शीतलपुरी कॉलोनी में बुधवार रात एक बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखा घर में चोरी करने घुसे चोर को कमरे में बंद कर दिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

शीतलपुरी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश परिवार समेत रहते हैं, परिवार में पत्नी वीरों, बेटे अभिषेक व राज और बेटी प्रिया व शशि हैं। बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में अपने अपने कमरे में सोए हुए थे। रात्रि करीब 2:30 बजे ओमप्रकाश की पत्नी वीरों शौच के लिए उठीं, उन्होंने देखा मंदिर व कमरा खुला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे की लाइट जलाई तो देखा एक युवक कमरे में घुम रहा है। युवक ने महिला पर हमला कर दिया, बुजुर्ग महिला ने शोर मचाते हिम्मत दिखा चोर को कमरे में धक्का देकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। शोर सुनकर परिवार व कॉलोनी के लोगों जाग गए। 

विज्ञापन

आसपास के लोगों को मौके पर आता देख दूसरा चोर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है, उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed