{"_id":"5c28b9f6bdec2256d22f7ee7","slug":"disabled-died-after-beating-at-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दिव्यांग ने पिटाई के बाद तोड़ा दम, ग्रामीणों ने किया एसएसपी आवास का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दिव्यांग ने पिटाई के बाद तोड़ा दम, ग्रामीणों ने किया एसएसपी आवास का घेराव
Sun, 30 Dec 2018 05:58 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 30 Dec 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
moidnagar ssp office
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक दिव्यांग को बड़ी बेरहमी से पीटा गया। इस घटना के कुछ देर बाद ही दिव्यांग की मौत हो गई। जब यह खबर ग्रामीण तक पहुंची तो पूरा गांव आगबबूला हो उठा।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना मोदीनगर के गांव तोड़ी की है। यहां दिव्यांग के साथ मारपीट की गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
दिव्यांग की मौत के बाद ग्रामीणों सीधे एसएसपी आवास पहुंच गए। यहां लोगों ने एसएसपी आवास का घेराव कर लिया जिसकी सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पहुंच गई। इसके बाद एसएसपी ने ग्रामीणों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत होकर वापस लौटे।
विज्ञापन