फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dirty sewer water floods Panchsheel Primrose again; residents distressed.

Ghaziabad News: पंचशील प्रिमरोज में फिर भरा सीवर का गंदा पानी, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dirty sewer water floods Panchsheel Primrose again; residents distressed.
पंचशील प्रिमरोज सोसायटी में ओवर फ्लो होता सीवर। स्रोत: वीडियोग्रैब
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्रिमरोज सोसायटी में मंगलवार को एक बार फिर से सीवर का गंदा पानी भर गया। टावर 11 के पीछे पानी भरने से लोग परेशान हैं। प्रबंधन इसके लिए हर बार निगम की एसटीपी फुल होने से पानी ओवरफ्लो होने का दावा करता आ रहा है। बार-बार ऐसा होने से निवासियों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

एओए अध्यक्ष नीरज सिंह का कहना है कि लो राइज के सीवर का पानी हाईराइज के सीवर लाइन में जोड़ दिया गया है। इससे कारण पानी ओवरफ्लो होकर आए दिन बाहर आ जाता है। कई बार प्रबंधन को शिकायत दी, जीडीए की टीम भी निरीक्षण कर चुकी है, लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ। आए दिन टावर-11 के पीछे गंदा पानी भर जाता है। यह समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। बरसात का मौसम निकट है। इससे स्थिति और अधिक गंभीर एवं खतरनाक हो सकती है। सचिव संजय महाजन का कहना है कि आए दिन इस समस्या से निवासी बहुत परेशान हैं। अभी पूरी तरह से हैंडओवर भी नहीं हुआ है और प्रबंधन समाधान नहीं करा रहा है।
विज्ञापन

सीईओ पंचशील ग्रुप अंकुर नागर का कहना है कि निगम का एसटीपी प्लांट गोविंदपुरम में है। इसमें हमारी सोसायटी की लाइन जुड़ी हुई है। जब वह फुल हो जाती है, तब हमारी एसटीपी का पानी ओवरफ्लो होकर बाहर जाता है। फिर यह समस्या हो गई है, हमने निगम में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द चुनाव कराने के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार को लिखा पत्र
सोसायटी में 24 जून को एओए का कार्यकाल पूरा हो गया। एओए अध्यक्ष ने इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर जल्द चुनाव की मांग की है। उनका कहना है कि जीबीएम में अधिकतर लोग उन्हीं की देखरखे में चुनाव चाह रहे थे, इसलिए अब उन्हीं की देखरेख में चुनाव होगा। डिप्टी रजिस्ट्रार निखलेश राजन का कहना है कि जल्द ही चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed