फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Didar the moon ... Eid today

चांद का हुआ दीदार... ईद आज

Thu, 07 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Didar the moon ... Eid today
मंगलवार से शुरू हो सकता है पहला रोजा
एक माह चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार शाम आखिर ईद के चांद के दीदार हो गए। दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी शाही मस्जिद के इमामों ने देशभर में चांद देखे जाने की तस्दीक (पुष्टि) कर दी।
विज्ञापन


हालांकि, शिया समुदाय ने मंगलवार को ही चांद देखे जाने की बात कर बुधवार को ईद मना ली थी। वहीं चांद देखे जाने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद लोग ईद की खरीदारी में मशगूल हो गए।
विज्ञापन


फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चांद देखा गया। इस मौके पर मौलाना ने कहा कि ईद मोहब्बत का त्योहार है। इसे सभी धर्मों के लोगों को मिलकर जुलकर मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाही इमाम ने ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों से मुल्क के लिए अमन व शांति की दुआएं करने के लिए कहा। इमाम ने बताया कि दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज 7.15 बजे अता की जाएगी। वहीं फतेहपुरी मस्जिद में नमाज 8.30 बजे अता की जाएगी।

इधर, चांद दिखते ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में मुबारकबादों का सिलसिला शुरू हो गया। लोग एक दूसरे को फोन, एसएमएस के जरिए बधाई देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed