{"_id":"66662969abdd456e930a29b4","slug":"did-the-task-after-seeing-the-advertisement-lost-five-lakhs-while-trying-to-get-the-winning-amount-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-394580-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विज्ञापन देखकर किया टास्क, जीती रकम पाने के चक्कर में गंवाए पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विज्ञापन देखकर किया टास्क, जीती रकम पाने के चक्कर में गंवाए पांच लाख
विज्ञापन
गाजियाबाद। होर्डिंग पर विज्ञापन देखकर ऑनलाइन टास्क पूरा करने के बाद भी युवक को जीती हुई धनराशि नहीं दी गई। इसी चक्कर में उन्होंने पांच लाख की राशि आरोपियों के खाते में ट्रांसफर भी कर दी। मामले में युवक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
लोनी इकरामनगर निवासी अब्दुल वाहिद ने बताया कि उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में लगे एक होर्डिंग पर विज्ञापन देखा था, जिसपर क्रिकेट टूर्नामेंट में टास्क पूरा करने पर मोटी रकम जीतने का दावा किया गया था। इसके पंजीकरण के 300 रुपये उन्होंने जमा कर दिए। इसके बाद उनके वॉलेट में आठ लाख से ज्यादा रकम जीतने के बाद दिखने लगी। आरोप है कि कुछ देर बाद ही रकम दिखनी बंद हो गई। बात करने पर आरोपियों ने कहा कि उनको पांच लाख रुपये एडवांस भेजने पड़ेंगे, जिसके बाद पूरी रकम रिलीज हो जाएगी।
विश्वास करके उन्हाेंने पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कस्टमर केयर पर बात करने पर भी काेई सुनवाई नहीं हुई। उनकी तरह अन्य लोगाें के साथ भी ऐसा ही हुआ। मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
डेबिट कार्ड चोरी किया, फिर 30 हजार निकाले :
बसंतपुर सैंथली गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह दुहाई स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। तभी किसी ने उनसे बात करने के बहाने उनका डेबिट कार्ड चोरी कर लिया। बाद में उनके खाते से चोर ने 30 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।