फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dhanteras today, all day shopping

धनतेरस आज, पूरे दिन करें खरीदारी

Fri, 28 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, all day shopping
धनतेरस - फोटो : अमर उजाला

हस्त नक्षत्र में धनतेरस होने के कारण इस बार शुभ संयोग बन रहे हैं। शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे के पहले खरीददारी का शुभ मुहूर्त रहेगा। उसके बाद राहु काल होने के कारण कुछ देर तक खरीदारी नहीं हो सकेगी। इसके बाद दिन भर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।

विज्ञापन


पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि  धनतेरस 28 अक्तूबर को ही है। इस दिन सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहु काल रहेगा। इस अवधि को छोड़कर पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। उन्होंने बताया कि धनतेरस पूजन के लिए सांय 5.35 बजे के बाद का समय शुभ होगा।
विज्ञापन



धनतेरस के दिन खरीददारी का शुभ मुहूर्त
सुबह 7:55 से 9:18 बजे तक ------- लाभ का चौघड़िया
सुबह 9:18 से 10:42 बजे तक -------- अमृत का चौघड़िया  
12:05 से 1:38 बजे तक ------------- शुभ का चौघड़िया
सायं 3:34  से 4:59 बजे तक------ मीन लग्न (इसमें सोना खरीदना होगा उत्तम)


राशियों के अनुसार धन लाभ के उपाय
मेष - दिवाली की रात लाल चंदन और केसर से रंगे सफेद कपड़े को धनतेरस या दिवाली के दिन तिजोरी में बिछाने पर आकस्मिक धन का लाभ होगा।
वृष - धन कमाने के बाद भी उसका उपयोग नही कर पा रहे हों तो दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ कमल के फूल की पूजा कर उस फूल को लाल कपड़े में बांध धन स्थान पर रखें जरूर लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन - धन की कमी से जूझ रहे हों तो धनतेरस या लक्ष्मी पूजन के दिये दक्षिणावर्ती शंख की पूजा कर उसे धन स्थान पर रखें।
कर्क - धन लाभ के लिए धनतेरस के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।
सिंह - धनतेरस और दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाकर रखें। सुबह तक दिया जलता रहे तो आर्थिक स्थिति में जरूर सुधार होगा।
कन्या - लाल रुमाल में नारियल बांध कर धन स्थान पर रखें, धनतेरस के दिन कमलगट्टे की दो माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान करें तो लाभ होगा।
तुला - व्यवसाय में घाटा हो रहा हो तो धनतेरस के  दिन बरगद के पत्ते पर सिंदूर व घी से ‘ऊं  श्रीयाय: नम:’ लिखकर जल में प्रवाहित करें।
वृश्चिक - अपने आवासीय परिसर में दीपावली के दिन दो केले के पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें पर फल का सेवन न करें।
धनु - धनतेरस के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्री लिखकर पूजा के स्थान पर रख रोज उसकी पूजा करें।
मकर - काफी समय से रुका हुआ धन नहीं मिल रहा हो तो धनतेरस या दिवाली के दिन दीपक जिसमें रूई लगा हो, घर के ईशान कोण में जलाएं।
कुंभ - दिवाली के दिन खीर बनाकर उसका भोग लक्ष्मी जी को लगाएं और प्रसाद ग्रहण करें।
मीन - भूखे को भोजन कराएं, गरीबों की सहायता करें।
(पंडित सुरेंद्र शुक्ल के अनुसार)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed